इतनी सारी डिग्रियां! कौन हैं ये IAS, IIT-IIM से की है पढ़ाई, पायलट की ट्रेनिंग
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 22 Jul 2025 1:35 PM
S Siddharth IAS Bihar Education
S Siddharth IAS Bihar Education: बिहार में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव हमेशा से अपने अंदाज को लेकर चर्चा में रहते हैं. काम से लेकर करियर तक उन्हें हमेशा से कुछ अलग और नया करने का शौक है. उनके पास तीन-तीन बड़ी डिग्रियां हैं. IIT और IIM जैसे संस्थान से पढ़ाई की है. आइए, जानते हैं उनके एजुकेशन के बारे में-
S Siddharth IAS Bihar Education: बिहार में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ हमेशा सुर्खियों में रहते हैं. वे अपने अलग अंदाज के लिए जाने जाते हैं. कई बार वे अचानक स्कूलों का निरीक्षण करते हैं तो कभी बच्चों की कॉपियां चेक करते हैं. वहीं अब VRS (Voluntary Retirement Scheme) लेने को लेकर चर्चा में हैं. वीआरएस यानी कि स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति, जिसके तहत सरकारी कर्मचारी अपनी नौकरी से स्वेच्छा से सेवानिवृत्ति ले सकता है. हालांकि, शिक्षा विभाग द्वारा इन बातों का खंडन किया जा रहा है. बता दें, एस सिद्धार्थ 1991 बैच के IAS अधिकारी हैं. उनके पास कई बड़ी डिग्रियां हैं.
IAS S Sidharth Education: IIM और IIT से की है पढ़ाई
कई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एस सिद्धार्थ ने भारत के प्रमुख IIT संस्थानों में से एक IIT Delhi से CS (Computer Science) में वर्ष 1987 में बीटेक किया था. यही नहीं इसके अलावा उनके पास मैनेजमेंट के टॉप संस्थान IIM से पढ़ाई करने का भी अनुभव है. वर्ष 1989 में एस सिद्धार्थ ने IIM Ahmedabad से MBA किया था. साथ ही उन्होंने IIT Delhi से पीएचडी की डिग्री भी हासिल की है.
IAS S Sidharth Pilot Training: पायलट की ट्रेनिंग ले चुके हैं
एस सिद्धार्थ अपने काम की तरह करियर में भी वे कुछ नया करने की कोशिश में रहते थे. उन्होंने हवाई जहाज उड़ाने की ट्रेनिंग ली है. दिलचस्प बात ये है कि कोविड-19 महामारी के वक्त जब लोग तनाव से घिरे थे, एस सिद्धार्थ ने अपने समय का सदुपयोग करते हुए हवाई जहाज उड़ाना सीख लिया.
IAS S Sidharth Hobbies: पतंग उड़ाना और फोटोग्राफी है पसंद
एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बताया था कि वे बचपन में कंचे खेलते थे और पतंग भी उड़ाते थे. उन्हें वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी भी पसंद है और वे एक कार्टूनिस्ट हैं. इतने सारे अनुभव होने के बाद भी उन्होंने कई इंटरव्यू में ये कहा कि वे बचपन में पढ़ने में बहुत अच्छे नहीं थे. लेकिन बाद में खूब मेहनत की और धीरे-धीरे उच्च शिक्षा की ओर बढ़ते चले गए.
यह भी पढ़ें- NTA UGC NET Result Cut off: इतिहास में JRF के लिए 180 मार्क्स पर होगा सेलेक्शन, देखें अन्य Subjects का कटऑफ
यह भी पढ़ें- Best BTech College: ECE ब्रांच के लिए बेस्ट है ये IIT कॉलेज, करोड़ों का पैकेज और Big Brands के साथ काम करने का मौका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










