NTA UGC NET Result Cut off: इतिहास में JRF के लिए 180 मार्क्स पर होगा सेलेक्शन, देखें अन्य Subjects का कटऑफ

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 22 Jul 2025 11:31 AM

विज्ञापन

NTA UGC NET Result Cut off

NTA UGC NET Result Cut off: एनटीए ने यूजीसी नेट जून परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है. रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. वहीं कटऑफ भी जारी किया गया है. विभिन्न विषयों के लिए जेआरएफ कटऑफ 200 पार है. यहां चेक करें-

विज्ञापन

NTA UGC NET Result Cut off: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट जून परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है. NTA ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट जारी किया है. इस वर्ष यूजीसी नेट की परीक्षा 25 जून से 29 जून के बीच आयोजित की गई थी. ऐसे तो परिणाम मंगलवार को आने वाले थे. लेकिन एक रोज पूर्व ही रिजल्ट जारी कर दिया गया. इसी के साथ यूजीसी नेट का कटऑफ जारी कर दिया गया है. 

UGC NET Result 2025: कितने उम्मीदवार हुए सफल?

  • JRF- 5269
  • असिस्टेंट प्रोफेसर- 5269
  • असिस्टेंट प्रोफेसर और पीएचडी एडमिशन- 54885
  • पीएचडी एडमिशन -128179

Commerce JRF Cut Off: कॉमर्स जेआरएफ कटऑफ 

  • General- 224
  • OBC (NCL)- 212 
  • EWS- 218
  • SC- 202
  • ST-188

Sociology JRF Cut off: सोशोलॉजी के लिए जेआरएफ कटऑफ

  • General: 220
  • OBC (NCL): 210
  • EWS: 212
  • SC: 196
  • ST: 188

Psychology JRF Cut off: साइकोलॉजी के लिए जेआरएफ कटऑफ

  • General: 248
  • OBC (NCL): 238
  • EWS: 240
  • SC: 228
  • ST: 220

Journalism JRF Cut off: जर्नलिज्म के लिए जेआरएफ कटऑफ

  • General: 204
  • OBC (NCL): 190
  • EWS: 190
  • SC: 180
  • ST: 182

History JRF Cut off: इतिहास के लिए जेआरएफ कटऑफ

  • General: 180
  • OBC (NCL): 172
  • EWS: 174
  • SC: 164
  • ST: 160

UGC NET Result Rechecking and Revaluation: यूजीसी नेट रिजल्ट की नहीं होगी रिचेकिंग 

यूजीसी नेट परीक्षा के परिणाम की न तो रिचेकिंग होती है और न ही रिव्युलेएशन. NTA छात्रों को आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने का मौका देती है और फाइनल आंसर की के आधार पर परिणाम जारी किए जाते हैं. आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट जारी होने के 90 दिन तक ये लिंक उपलब्ध रहेगा.

यूजीसी नेट परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाती है, एक बार जून और एक बार दिसंबर में. इस परीक्षा के जरिए कैंडिडेट्स को JRF (Junior Research Fellowship), पीएचडी, असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का मौका मिलता है. यह एक प्रकार की प्रवेश परीक्षा है, जो राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की जाती है. 

UGC NET Result How To Check: कहां चेक करें रिजल्ट? 

यूजीसी नेट जून परीक्षा का परिणाम छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं. आधिकारिक वेबसाइट का पता है, ugcnet.nta.ac.in. यूजीसी नेट जून 2025 स्कोरकार्ड लिंक पर क्लिक करें और लॉगिन क्रेडेंशियल्स के साथ लॉगिन करें. इस तरह आप अपना रिजल्ट देख सकते हैं. 

यह भी पढ़ें- Best BTech College: ECE ब्रांच के लिए बेस्ट है ये IIT कॉलेज, करोड़ों का पैकेज और Big Brands के साथ काम करने का मौका 

यह भी पढ़ें- IAS बनने का सपना पर किस्मत को कुछ और ही मंजूर! ऑटो चलाकर हुए फेमस, कहानी आपका भी दिल जीत लेगी

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola