UGC NET June Result 2025 OUT: यूजीसी नेट जून का रिजल्ट जारी, यहां डायरेक्ट करें चेक

Published by : Ravi Mallick Updated At : 21 Jul 2025 7:55 PM

विज्ञापन

UGC NET June Result 2025 OUT

UGC NET June Result 2025 OUT: यूजीसी नेट जून परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की तरफ से जून सेशन में आयोजित परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है. यूजीसी नेट परीक्षा देने वाले कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट UGC NET की ऑफिशियल वेबसाइट- ugcnet.nta.ac.in पर चेक कर सकते हैं.

विज्ञापन

UGC NET June Result 2025 OUT: यूजीसी नेट जून परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की तरफ से जून सेशन में आयोजित परीक्षा का रिजल्ट (UGC NET June Result 2025) जारी हो गया है. यूजीसी नेट परीक्षा देने वाले कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट UGC NET की ऑफिशियल वेबसाइट- ugcnet.nta.ac.in पर चेक कर सकते हैं.

UGC NET June Result 2025: ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले UGC NET की ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं.
  • होमपेज पर “UGC NET June 2025 Result” या “Download Scorecard” लिंक पर क्लिक करें.
  • नया पेज खुलने पर, अपने लॉगिन डिटेल्स भरें.
  • Submit बटन पर क्लिक करें.
  • आपकी UGC NET स्कोर कार्ड/रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा.
  • चाहें तो इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट भी निकाल लें.

UGC NET June Result 2025 Direct Link: यहां चेक करें.

UGC NET June Result 2025: NTA ने दी जानकारी

UGC NET Result आगे की प्रक्रिया

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तरफ से यूजीसी नेट (UGC NET) परीक्षा का आयोजन देशभर में विभिन्न केंद्रों पर किया गया था, जिसका उद्देश्य असिस्टेंट प्रोफेसर और जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन करना है. रिजल्ट के साथ ही कट-ऑफ मार्क्स और स्कोरकार्ड भी जारी किए गए हैं.

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने स्कोरकार्ड को भविष्य की प्रक्रिया, जैसे डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन या काउंसलिंग, के लिए सुरक्षित रखें. रिजल्ट से संबंधित किसी भी समस्या के लिए वे NTA की हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: IIT पटना से बनिए AI एक्सपर्ट, 6 महीने के कोर्स में No Age Limit, Google और Microsoft के दिग्गज देंगे ट्रेनिंग

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola