पहले आओ, मनपसंद एग्जाम सिटी पाओ, XAT 2027 के लिए इस दिन से करें रजिस्ट्रेशन

Updated:
विज्ञापन
XAT स्टूडेंट्स की फोटो (Image: XAT Website)

XAT स्टूडेंट्स की फोटो (Image: XAT Website)

XAT 2027 Application: जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट यानी XAT 2027 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 15 जुलाई से शुरू होने जा रही है. इस बार XLRI जमशेदपुर ने उम्मीदवारों के लिए एक खास पहल की घोषणा की है, जिसके तहत पहले दिन आवेदन करने वालों को उनकी पसंद का एग्जाम सिटी मिलने की गारंटी दी जा रही है.

विज्ञापन

XAT 2027 Application: XAT परीक्षा जेवियर एसोसिएशन ऑफ मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट्स यानी XAMI की ओर से XLRI द्वारा आयोजित की जाती है. यह देश की सबसे पुरानी और सबसे ज्यादा स्वीकार की जाने वाली मैनेजमेंट प्रवेश परीक्षाओं में से एक है. इसे 250 से ज्यादा बी-स्कूल स्वीकार करते हैं और यह परीक्षा भारत के 100 से अधिक शहरों में आयोजित की जाती है.

XAT 2027 Application के लिए नया नियम

XLRI के मुताबिक, जो उम्मीदवार 15 जुलाई 2026 को ही अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर लेंगे, उन्हें उनकी पसंदीदा एग्जाम सिटी अलॉट की जाएगी. इसकी पुष्टि यानी सेंटर की जानकारी 5 अगस्त 2026 तक भेज दी जाएगी. संस्थान का कहना है कि इस पहल का मकसद उम्मीदवारों को अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाने और परीक्षा की तैयारी पर ध्यान केंद्रित करने में मदद करना है.

XAT 2027 के कन्वीनर डॉ राहुल शुक्ला ने रजिस्ट्रेशन शेड्यूल की घोषणा करते हुए कहा कि यह परीक्षा दशकों से क्वालिटी मैनेजमेंट एजुकेशन के लिए एक भरोसेमंद जरिया रही है. उन्होंने बताया कि XAT 2027 के लिए ऐसी पहल की जा रही हैं जो उम्मीदवारों की तैयारी में मदद करेंगी और उनके टेस्ट देने के अनुभव को और आसान तथा भरोसेमंद बनाएंगी.

XAT 2027 Application: ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले XLRI की आधिकारिक वेबसाइट xatonline.in पर जाएं.
  • XAT 2027 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें.
  • जरूरी जानकारी भरकर नया अकाउंट बनाएं.
  • फॉर्म में मांगी गई डिटेल्स और डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
  • एग्जाम सिटी चुनें और आवेदन शुल्क जमा करके फॉर्म सबमिट करें.

XAT 2027 तैयारी के लिए मिलेंगी ये सुविधाएं

उम्मीदवारों की मदद के लिए XLRI कई मॉक टेस्ट, कन्वीनर के साथ लाइव वेबिनार और पिछले सालों के टॉपर्स के साथ ऑनलाइन इंटरैक्शन सेशन का आयोजन करेगा. यह परीक्षा एक ही सेशन में आयोजित होती है और इसमें स्कोर नॉर्मलाइजेशन नहीं होता. XAT, XLRI सहित देश के कई अन्य मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट्स में MBA और PGDM प्रोग्राम्स में एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा का काम करता है.

ये भी पढ़ें: BPSC Success Story: बिल्डिंग गिरी पर सपना नहीं टूटा, डॉ बिजेता BPSC क्रैक कर ऐसे बनीं RDO


विज्ञापन
रवि मल्लिक

लेखक के बारे में

By रवि मल्लिक

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola