पटना की इस यूनिवर्सिटी में दाखिले के लिए 23 से शुरू होगी प्रक्रिया, यहां देखें डिटेल

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 17 Sep 2025 12:22 PM

विज्ञापन

पटना कॉलेज (फोटो क्रेडिट- आधिकारिक वेबसाइट)

PU Admission 2025: पटना यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेना चाहते हैं तो आपके लिए काम की खबर है. पीयू में UG और PG कोर्स में दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 23 सितंबर से शुरू होगी. वहीं आवेदन करने की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर होगी. अन्य सभी जानकारी के लिए पढ़ें पूरी खबर.

विज्ञापन

PU Admission 2025: पटना विश्वविद्यालय से पढ़ाई करना चाहते हैं तो आपके लिए काम की खबर है. पीयू में नए शैक्षणिक सत्र में स्नातक (यूजी) और स्नातकोत्तर (पीजी) के विभिन्न विभागों में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 23 सितंबर से शुरू होगी. विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसकी समयसीमा तय करते हुए सभी कॉलेजों के प्राचार्यों और विभागाध्यक्षों को निर्देश जारी कर दिए हैं.

31 तक करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन 

रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर निर्धारित की गई है. विश्वविद्यालय ने साफ किया है कि निर्धारित समय सीमा के बाद रजिस्ट्रेशन कराने वाले विद्यार्थियों से एक हजार रुपये अतिरिक्त लेट फाइन लिया जाएगा. ऐसे में छात्रों को समय पर प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है.

पर्सनल डिटेल ध्यान से भरें 

इसके साथ ही रजिस्ट्रेशन के दौरान विद्यार्थियों से मांगी जाने वाली व्यक्तिगत जानकारी (पर्सनल डिटेल) को ध्यान से भरने के निर्देश दिए गए हैं. विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि छात्रों को विवरण जांचकर सही-सही दर्ज करना होगा. यदि किसी विद्यार्थी से गलती हो जाती है, तो उन्हें त्रुटि सुधार का मौका दिया जाएगा. हालांकि इसके बावजूद भी यदि डिटेल में त्रुटि रह जाती है, तो आगे सुधार की जिम्मेदारी स्वयं विद्यार्थी की होगी.

समय रहते पूरी कर लें प्रक्रिया 

विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी कॉलेजों को निर्देशित किया है कि वे छात्रों को समय रहते इस प्रक्रिया की पूरी जानकारी दें, ताकि किसी भी विद्यार्थी को असुविधा न हो. साथ ही, रजिस्ट्रेशन से संबंधित डेटा को व्यवस्थित और पारदर्शी तरीके से संकलित करने पर विशेष जोर दिया गया है.

गौरतलब है कि पटना विश्वविद्यालय हर साल हजारों छात्रों को प्रवेश का अवसर देता है. इस बार भी विभिन्न संकायों में दाखिला लेने वाले नए छात्रों के लिए यह रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया अनिवार्य होगी. समय पर रजिस्ट्रेशन पूरा करने वाले विद्यार्थी ही आगे की शैक्षणिक और परीक्षा संबंधी गतिविधियों में शामिल हो सकेंगे.

यह भी पढ़ें- बिहार में MBBS में दाखिले के लिए राउंड 2 काउंसलिंग का नया शेड्यूल जारी, इस तारीख तक भरें अपना Choice

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola