पटना यूनिवर्सिटी में UG-PG एडमिशन के लिए आवेदन 10 मई से, यहां देखें सीटों की संख्या

Published by :Shambhavi Shivani
Published at :09 May 2026 1:16 PM (IST)
विज्ञापन
PU Admission 2026

पटना यूनिवर्सिटी (PC-ऑफिशियल पेज)

PU Admission 2026: पटना यूनिवर्सिटी में एडमिशन प्रक्रिया शुरू होने वाली है. एडमिशन प्रोसेस पूरी तरह से ऑनलाइन होगा.

विज्ञापन

PU Admission 2026: पटना यूनिवर्सिटी में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स में एडमिशन प्रोसेस शुरू होने जा रही है. यूनिवर्सिटी एडमिनिस्ट्रेशन के अनुसार UG एडमिशन के लिए समर्थ पोर्टल 9 मई से खुल जाएगा, जबकि छात्र 10 मई से 30 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. इस बार एडमिशन प्रोसेस पूरी तरह से ऑनलाइन है. 

4200 सीटों पर होगा एडमिशन


विश्वविद्यालय ने विभिन्न कॉलेजों और विषयों की सीटों की जानकारी भी पोर्टल पर अपलोड कर दी है, जिससे छात्रों को कोर्स और कॉलेज चयन में आसानी होगी. रिपोर्ट के मुताबिक, पटना यूनिवर्सिटी में UG कोर्स के लिए करीब 4200 सीटें उपलब्ध हैं, जबकि PG कोर्स में लगभग 1250 सीटों पर एडमिशन लिया जाएगा.

यूजी और पीजी कोर्स के लिए एडमिशन प्रोसेस से जुड़ी जानकारी

प्रक्रियातारीख / जानकारी
समर्थ पोर्टल खुलने की तारीख9 मई 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू10 मई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि30 मई 2026
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
एडमिशन प्रक्रियासमर्थ पोर्टल के जरिए

Patliputra University में भी शुरू होने वाला है एडमिशन

वहीं Patliputra University में भी यूजी कोर्स में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 मई से शुरू होगी. विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार इस बार 16 नए कॉलेजों को भी जोड़ा गया है, जिससे सीटों की संख्या बढ़कर करीब सवा लाख हो गई है. छात्र विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट और समर्थ पोर्टल के जरिए आवेदन कर सकेंगे.

आवेदन के लिए जरूरी बातें

  • आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी
  • 10 मई से आवेदन शुरू
  • लास्ट डेट 30 मई 2026
  • समर्थ पोर्टल के जरिए होगा रजिस्ट्रेशन
  • कॉलेज और विषयवार सीटों की जानकारी पोर्टल पर उपलब्ध

यह भी पढ़ें- BEd Course में 20 हफ्ते की इंटर्नशिप जरूरी, UP में नया नियम लागू

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola