PU और PPU में एडमिशन पाने का आखिरी मौका, तुरंत कर लें अप्लाई

Updated:
विज्ञापन
PU-PPU Admission 2025

PU-PPU Admission 2025

PU-PPU Admission 2025: पटना यूनिवर्सिटी और पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए आवेदन की तारीख बढ़ा दी है. सर्वर समस्याओं के चलते PU में 6 अगस्त तक और PPU में 1 से 4 अगस्त तक आवेदन का मौका मिलेगा. पीपीयू में 40 हजार सीटें खाली हैं.

विज्ञापन

PU-PPU Admission 2025: पटना यूनिवर्सिटी (PU) और पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी (PPU) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए पीजी और यूजी कोर्सों में एडमिशन की तिथि बढ़ा दी है, जिससे हजारों छात्रों को राहत मिली है.

पटना यूनिवर्सिटी में एमए, एमएससी, एमकॉम, एमबीए, एलएलबी, एलएलएम और एमएड जैसे कोर्सों के लिए अब 6 अगस्त तक आवेदन किया जा सकता है. पहले अंतिम तिथि 31 जुलाई थी, लेकिन सर्वर संबंधी तकनीकी समस्याओं के कारण कई छात्रों को फॉर्म भरने और फीस जमा करने में दिक्कतें आईं. छात्रों की शिकायत के बाद विवि प्रशासन ने तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया.

6 हजार से ज्यादा आवेदन अब तक हुए प्राप्त

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार अब तक करीब 6000 आवेदन विभिन्न पीजी और प्रोफेशनल कोर्सों में प्राप्त हुए हैं. अब छात्रों को आवेदन सुधारने और नए आवेदन करने का एक और मौका मिला है.

पीपीयू में 40 हजार सीटों के लिए फिर से मौका

वहीं, पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी (PPU) ने स्नातक कोर्स (BA, BSc, BCom) में नामांकन के लिए 1 से 4 अगस्त तक आवेदन करने का एक और अवसर दिया है. जिन छात्रों का पहले आवेदन में नामांकन नहीं हुआ, या जिनका फॉर्म त्रुटिपूर्ण था, वे भी इस मौके का लाभ उठा सकते हैं.

PPU प्रशासन ने बताया कि 1.20 लाख सीटों में से अब तक 80 हजार एडमिशन हो चुके हैं, जबकि 40 हजार सीटें अभी भी खाली हैं.

यह भी पढ़ें: पटना में IGIMS की भर्ती प्रक्रिया पर लगा ब्रेक, सात विभागों के इंटरव्यू रद्द

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola