इस NIT में है कंप्यूटर साइंस ब्रांच का दबदबा! एडमिशन से पहले देखें सीट और कटऑफ का पूरा गणित
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 12 Jun 2026 2:18 PM
NIT Warangal (PC-ऑफिशियल वेबसाइट)
NIT Warangal Admission 2026: सीट मैट्रिक्स के अनुसार NIT वारंगल में विभिन्न अंडरग्रेजुएट और इंटीग्रेटेड प्रोग्राम्स को मिलाकर कुल 1049 सीटें उपलब्ध हैं. यहां कंप्यूटर साइंस का दबदबा है.
NIT Warangal Admission 2026: देश के फेमस NITs में शामिल NIT वारंगल इंजीनियरिंग छात्रों की पहली पसंद में से एक माना जाता है. यहां एडमिशन के लिए जेईई एडवांस नहीं बल्कि JEE Main की जरूरत पड़ती है. यह संस्थान बेहतरीन प्लेसमेंट, अकैडमिक रिकॉर्ड और नेशनल लेवल की पहचान के लिए जाना जाता है.
NIRF Ranking 2025 के अनुसार, इंजीनियरिंग कैटेगरी में NIT वारंगल को देशभर में 28वां स्थान प्राप्त हुआ है. यही वजह है कि JoSAA काउंसलिंग के दौरान इसकी कई ब्रांच की सीटें तेजी से भर जाती हैं.
कुल कितनी हैं सीटें?
JoSAA 2026 सीट मैट्रिक्स के अनुसार NIT वारंगल में विभिन्न अंडरग्रेजुएट और इंटीग्रेटेड प्रोग्राम्स को मिलाकर कुल 1049 सीटें उपलब्ध हैं. इन सीटों में BTech, Dual Degree और Integrated MSc कार्यक्रम शामिल हैं.
टॉप 5 ब्रांच और सीटें
| ब्रांच | कुल सीटें |
|---|---|
| Computer Science and Engineering (CSE) | 134 |
| Mechanical Engineering | 129 |
| Electrical and Electronics Engineering (EEE) | 115 |
| Civil Engineering | 109 |
| Electronics and Communication Engineering (ECE) | 99 |
1959 में हुई थी स्थापना
NIT Warangal की स्थापना वर्ष 1959 में Regional Engineering College (REC) Warangal के रूप में हुई थी. बाद में इसे राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) का दर्जा दिया गया. संस्थान वर्तमान में इंजीनियरिंग, साइंस, मैनेजमेंट से जुड़े कई कोर्सेज ऑफर किए जाते हैं.
10 BTech और 29 MTech कोर्स
10 बीटेक (BTech) कार्यक्रम
29 पोस्ट ग्रेजुएशन लेवल पर कोर्स (MTech, MSc, MCA और MBA)
विभिन्न PhD एवं रिसर्च प्रोग्राम
NIT Warangal Seats: यहां देखें टोटल सीटों की संख्या
| ब्रांच / प्रोग्राम | कुल सीटें |
|---|---|
| Computer Science and Engineering (CSE) | 134 |
| Computer Science and Engineering (AI & Data Science) | 56 |
| Electronics and Communication Engineering (ECE) | 99 |
| Electronics and Communication Engineering (VLSI Design & Technology) | 40 |
| Electrical and Electronics Engineering (EEE) | 115 |
| Electrical and Electronics Engineering (Electric Mobility) | 30 |
| Mathematics and Computing (MnC) | 29 |
| Mechanical Engineering | 129 |
| Civil Engineering | 109 |
| Chemical Engineering (B.Tech) | 97 |
| Bio Technology | 71 |
| Metallurgical and Materials Engineering (B.Tech) | 59 |
| Chemical Engineering (Dual Degree) | 12 |
| Metallurgical and Materials Engineering (Dual Degree) | 12 |
| Chemistry (Integrated M.Sc.) | 19 |
| Physics (Integrated M.Sc.) | 19 |
| Mathematics (Integrated M.Sc.) | 19 |
हालांकि सीटों की संख्या और डिमांड हमेशा एक जैसी नहीं होती. आमतौर पर प्लेसमेंट और पैकेज के कारण CSE, AI & Data Science, Mathematics and Computing तथा ECE जैसी ब्रांच की कटऑफ सबसे अधिक रहती है. ऐसे में सीट की संख्या भी प्रभावित होती है.
CSE क्यों है सबसे लोकप्रिय?
आज के समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा साइंस, मशीन लर्निंग, क्लाउड कंप्यूटिंग और सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट जैसे क्षेत्रों में तेजी से अवसर बढ़ रहे हैं. यही कारण है कि छात्र CSE को प्राथमिकता देते हैं. NIT वारंगल का CSE विभाग भी देश के प्रमुख कंप्यूटर साइंस विभागों में गिना जाता है. यहां के छात्र देश-विदेश की बड़ी टेक कंपनियों में नौकरी हासिल करते हैं.
एडमिशन कैसे मिलता है?
NIT वारंगल में BTech कार्यक्रमों में प्रवेश JEE Main स्कोर के आधार पर JoSAA Counselling के जरिए दिया जाता है. उम्मीदवारों को अपनी रैंक, कैटेगरी और पसंदीदा ब्रांच के अनुसार सीट आवंटित की जाती है. CSE, ECE और AI से जुड़ी शाखाओं में आमतौर पर सबसे ऊंची कटऑफ देखने को मिलती है.
राउंड क्लोजिंग रैंक (अंतिम रैंक)
- पहला राउंड (Round 1)-2,075 – 29,818
- अंतिम राउंड (Final Round)- 2,413 -41,976
ये NIT वारंगल के विभिन्न बीटेक प्रोग्राम्स के लिए वर्ष 2023 के JoSAA काउंसलिंग कटऑफ रैंक हैं. कटऑफ ब्रांच, कैटेगरी और सीट पूल के अनुसार अलग-अलग हो सकती है.
यह भी पढ़ें- IIT Kanpur का ये खास कोर्स, हाउस वाइफ और 10वीं पास भी कर सकते हैं अप्लाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










