ये है देश का टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज, जहां मिलता है 100% प्लेसमेंट
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 01 Jan 2026 3:16 PM
एनआईटी जमेशदपुर (एआई जेनरेटेड तस्वीर)
Best BTech College NIT Jamshedpur: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, जमशेदपुर एक फेमस और प्रतिष्ठित संस्थान है. यह संस्थान खासतौर पर अपने मजबूत प्लेसमेंट रिकॉर्ड, कोर ब्रांच में शानदार अवसर और अच्छे एवरेज पैकेज (NIT Package) के लिए जाना जाता है.
Best BTech College NIT Jamshedpur: अक्सर 12वीं के बाद स्टूडेंट आईआईटी या एनआईटी में एडमिशन लेना चाहते हैं. अगर आप भी बिहार या झारखंड में रहते हुए बेस्ट एनआईटी की तलाश में हैं तो आप एनआईटी जमशेदपुर (NIT Jamshedpur) में एडमिशन ले सकते हैं. NIT जमशेदपुर (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, जमशेदपुर) को देश के अच्छे इंजीनियरिंग कॉलेजों में गिना जाता है. यह संस्थान खासतौर पर अपने मजबूत प्लेसमेंट रिकॉर्ड, कोर ब्रांच में शानदार अवसर और अच्छे एवरेज पैकेज के लिए जाना जाता है. यहां का कैंपस हरियाली से भरपूर है और पढ़ाई का माहौल काफी बेहतर माना जाता है.
NIT जमशेदपुर देश के तकनीकी संस्थानों में अपनी मजबूत पहचान रखता है. यहां से पढ़कर निकलने वाले छात्रों को टाटा, एलएंडटी, गूगल और माइक्रोसॉफ्ट जैसी बड़ी कंपनियों में नौकरी के अच्छे मौके मिलते हैं. यही वजह है कि यह कॉलेज इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए एक भरोसेमंद और पसंदीदा विकल्प माना जाता है.
NIT Jamshedpur Courses: कौन-कौन से कोर्स ऑफर किए जाते हैं?
अगर आप एनआईटी जमशेदपुर से पढ़ाई करना चाहते हैं तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यहां बीटेक, एमटेक, पीएचडी जैसे कोर्स ऑफर किए जाते हैं. इसी के साथ साइंस के कई विषय में स्पेशलाइज कोर्स ऑफर किए जाते हैं.
NIT Jamshedpur Admission Process: कैसे मिलता है एडमिशन?
NIT जमशेदपुर में एडमिशन, खासतौर पर बीटेक (BTech) कोर्स के लिए, मुख्य रूप से JEE Main परीक्षा के जरिए होता है. उम्मीदवारों को सबसे पहले JEE Main क्लियर करना जरूरी होता है. इसके साथ ही 12वीं कक्षा में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स (PCM) विषयों के साथ अच्छा स्कोर होना अनिवार्य है.
JEE Main में रैंक आने के बाद छात्रों को JoSAA काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन करना होता है. JoSAA के जरिए ही रैंक और चॉइस के आधार पर NIT जमशेदपुर में सीट अलॉट की जाती है. अगर JoSAA राउंड के बाद भी सीटें खाली रहती हैं, तो उनके लिए CSAB काउंसलिंग आयोजित की जाती है.
वहीं पोस्टग्रेजुएट कोर्स (MTech, MSc आदि) में एडमिशन के लिए अलग-अलग प्रवेश परीक्षाएं होती हैं, जैसे MTech के लिए GATE, M.Sc के लिए JAM, या फिर कुछ कोर्स में संस्थान की अपनी प्रवेश परीक्षा के आधार पर दाखिला दिया जाता है.
NIT Jamshedpur Fees: क्या है फीस?
NIT जमशेदपुर में बीटेक (BTech) की फीस की बात करें तो पहले साल की फीस करीब 1.8 लाख रुपये के आसपास होती है. इसमें लगभग 1.06 लाख रुपये प्रति सेमेस्टर की अकैडमिक के साथ प्लेसमेंट और अन्य चार्ज शामिल होते हैं. वहीं दूसरे साल की फीस लगभग 1.49 लाख रुपये के करीब रहती है. हॉस्टल और मेस की फीस अलग है.
इस तरह पूरे चार साल के बीटेक कोर्स का कुल खर्च कैटेगरी के अनुसार अलग-अलग हो सकता है, लेकिन सामान्य तौर पर यह 6 से 8 लाख रुपये के बीच रहता है. अच्छी बात यह है कि NIT में पढ़ने वाले छात्रों के लिए कई तरह की स्कॉलरशिप सुविधाएं भी उपलब्ध हैं, जिससे फीस का बोझ काफी हद तक कम हो सकता है.

NIT Jamshedpur Placement Details: यहां देखें प्लेसमेंट रिकॉर्ड
कॉलेज की ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, यहां का प्लेसमेंट काफी अच्छा है. वर्ष 2024-25 के आंकड़ों के अनुसार, कंप्यूटर साइंस का पैकेज (NIT Jamshedpur CSE Average Package) 93.04 प्रतिशत रहा. सिविल इंजीनियरिंग ब्रांच (NIT Jamshedpur CE Branch Placement) 94.90 प्रतिशत रहा. ECE का 90.29 प्रतिशत रहा, MME का प्लेसमेंट 100 प्रतिशत रहा.
यह भी पढ़ें- IIT kharagpur जहां से निकलते हैं देश के टॉप इंजीनियर, जानें एडमिशन, फीस और प्लेसमेंट की पूरी डिटेल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










