जेईई मेन पेपर 2 का रिजल्ट हुआ जारी, जानिए किस Rank पर मिलेगा टॉप आर्किटेक्चर कॉलेज में एडमिशन

Published by :Shambhavi Shivani
Published at :09 May 2026 1:06 PM (IST)
विज्ञापन
NIT Admission For BArch

स्टूडेंट की सांकेतिक तस्वीर (PC-Freepik)

NIT Admission For BArch: NIT में बीआर्क कोर्स में एडमिशन लेने का ये सही समय है. NTA ने जईई मेन पेपर 2 का रिजल्ट जारी कर दिया है.

विज्ञापन

NIT Admission For BArch: अगर आप JEE Main Paper 2A (BArch) के जरिए देश के टॉप NITs में एडमिशन लेना चाहते हैं, तो यह जानना जरूरी है कि किस संस्थान में कितनी रैंक पर सीट मिल सकती है. JoSAA काउंसलिंग में हर साल ओपनिंग और क्लोजिंग रैंक जारी की जाती है, जिससे छात्रों को कॉलेज चुनने में मदद मिलती है.

जेईई मेन पेपर 2 यानी कि बीआर्क और बी प्लानिंग की परीक्षा का रिजल्ट आ चुका है. ऐसे में आइए जानते हैं किस रैंक पर कौन से संस्थान में एडमिशन मिल सकता है.

कहां है सबसे ज्यादा मुकाबला?

हर साल NIT Calicut, NIT Trichy और VNIT Nagpur में BArch सीटों के लिए सबसे ज्यादा रेस देखने को मिलती है. यहां क्लोजिंग रैंक काफी कम रहती है, यानी बेहतर रैंक वाले छात्रों को ही एडमिशन मिल पाता है. वहीं NIT Hamirpur, IUST Kashmir और NIT Patna जैसे संस्थानों में आसानी से एडमिशन मिल जाता है.

संस्थानएकेडमिक प्रोग्रामओपनिंग रैंकक्लोजिंग रैंक
मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (MNIT), जयपुरआर्किटेक्चर6381481
मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (MANIT), भोपालआर्किटेक्चर10192157
मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (MANIT), भोपालप्लानिंग1321741
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT), कालीकटआर्किटेक्चर93208
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT), हमीरपुरआर्किटेक्चर9395810
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT), पटनाआर्किटेक्चर15363414
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT), रायपुरआर्किटेक्चर11703366
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT), कुरुक्षेत्रआर्किटेक्चर3761497
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT), राउरकेलाआर्किटेक्चर6431204
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT), तिरुचिरापल्लीआर्किटेक्चर112276
विश्वेश्वरैया राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (VNIT), नागपुरआर्किटेक्चर153398
भारतीय इंजीनियरिंग विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (IIEST), शिबपुरआर्किटेक्चर375685
बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान (BIT), मेसराआर्किटेक्चर8671527
इस्लामिक यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, कश्मीरआर्किटेक्चर12336782
यह संभावित कटऑफ है

BArch में एडमिशन कैसे मिलता है?

देश के NITs में BArch कोर्स में एडमिशन JEE Main Paper 2A के स्कोर के आधार पर होता है. इसके बाद JoSAA काउंसलिंग के जरिए सीट अलॉटमेंट किया जाता है. छात्रों को अपनी रैंक, पसंदीदा कॉलेज और कटऑफ को ध्यान में रखकर च्वॉइस फिल करना होता है. 

यह भी पढ़ें- NIT में एडमिशन का है सपना? पहले जान लें 4 साल की फीस और कुल खर्च कितना है

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola