MP NEET UG Counselling 2025: एमबीबीएस सीट अलॉटमेंट First Round का जारी हुआ रिजल्ट, देखें आगे की प्रक्रिया

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 19 Aug 2025 11:32 AM

विज्ञापन

MP NEET UG Seat Allotment Result 2025

MP NEET UG Counselling 2025: मध्य प्रदेश चिकित्सा शिक्षा विभाग ने एमपी नीट यूजी काउंसलिंग के पहले राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है. अब इसके बाद छात्रों को आगे के प्रोसेस के लिए तैयार रहना होगा. छात्रों को डॉक्यूमेंट्स के साथ रिपोर्ट करना होगा. वहीं ऐसे छात्र जो रिजल्ट से संतुष्ट नहीं हैं, वे सीट कैंसिल कर सकते हैं. आइए, देखें रिजल्ट जारी होने के बाद की प्रक्रिया.

विज्ञापन

MP NEET UG Counselling 2025: मध्य प्रदेश के एमबीबीएस और बीडीएस कॉलेज में दाखिला लेना चाहते हैं तो आपके लिे काम की खबर है. मध्य प्रदेश चिकित्सा शिक्षा विभाग ने एमपी नीट यूजी काउंसलिंग के पहले राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है. ऐसे कैंडिडेट्स जिन्होंने फर्स्ट राउंड में भाग लिया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी सीट अलॉटमेंट रिजल्ट चेक कर सकते हैं. अब छात्रों के मन में ये सवाल होगा कि अगल स्टेप क्या होगा. आइए, जानते हैं सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों को क्या करना होगा. 

MP NEET UG Counselling 2025: डॉक्यूमेंट के साथ करें रिपोर्ट 

ऐसे छात्र जिनका सीट अलॉटमेंट लिस्ट में नाम शामिल है, उन्हें 19 अगस्त से 23 अगस्त 2025 के बीच आवंटित इंस्टीट्यूट में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए रिपोर्ट करना होगा. इसी दौरान उम्मीदवार अपनी सीट अपग्रेड करने का विकल्प भी चुन सकेत हैं. सीट अपग्रेडेशन करने की अंतिम तारीख 23 अगस्त रात 11:50 बताई गई है. 

सीट कैंसिल करने की अंतिम तारीख 

जो छात्र अपने अलॉटमेंट से संतुष्ट नहीं हैं, वे 19 अगस्त से 24 अगस्त शाम 7 बजे तक अपनी सीट कैंसिल कर सकते हैं. ये छात्र अगले राइंड की काउंसलिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं. 

MP NEET UG Seat Allotment Result: कहां देखें रिजल्ट? 

एमपी नीट यूजी (NEET UG) फर्स्ट राउंड की काउंसलिंग का रिजल्ट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट dme.mponline.gov.in. पर जाएं. एमपी एमबीबीएस फर्स्ट राउंड की काउंसलिंग में कुल 2638 सीटें मेडिकल और डेंटल कोर्सेज के लिए उपलब्ध हैं. इनमें से 393 सीटें ऑल इंडिया कोटा के लिए तय की गई हैं. वहीं 29 सीटें केंद्र सरकार (GOI) कोटा में आती हैं. बाकी 2216 सीटों पर राज्य कोटे के अंतर्गत प्रवेश दिया जाएगा. 

देखें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

  • सबसे पहले MP DME की आधिकारिक वेबसाइट dme.mponline.gov.in पर जाएं
  • होमपेज पर NEET UG Counselling या Allotment List सेक्शन खोजें
  • Round 1 Allotment List के लिंक पर क्लिक करें
  • अपना NEET Roll Number और Date of Birth जैसे विवरण दर्ज करें (अगर मांगे जाएं) 
  • सबमिट करने पर आपकी सीट अलॉटमेंट स्टेटस स्क्रीन पर दिखाई देगा
  • रिजल्ट PDF के रूप में डाउनलोड करें और बाद में उपयोग के लिए सेव कर लें

    यह भी पढ़ें- NEET PG 2025 Result LIVE Updates: आने वाला है नीट पीजी रिजल्ट, nbe.edu.in पर सबसे पहले करें चेक
विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola