सरकारी कॉलेज का कमाल, छात्रों को मिली Microsoft में जॉब

Published by : Ravi Mallick Updated At : 15 Nov 2025 6:30 PM

विज्ञापन

Job Placement 2025 in Microsoft (सांकेतिक फोटो)

Job Placement 2025 in Microsoft: एक सरकारी कॉलेज ने कमाल करके दिखा दिया. IIIT कोटा ने अपने प्लेसमेंट रिजल्ट में ऐसा धमाल मचाया कि हर तरफ इसकी चर्चा होने लगी है. खास बात ये कि इस बार गूगल जैसी टॉप कंपनी ने यहां के स्टूडेंट्स को जॉब ऑफर किया है. सरकारी कॉलेज में पढ़ने वाले बच्चों के लिए ये किसी सपने के सच होने जैसा है.

विज्ञापन

Job Placement 2025 in Microsoft: सरकारी कॉलेज का नाम आते ही ज्यादातर लोगों के दिमाग में ये बात आती है कि यहां से बड़ी कंपनियों में प्लेसमेंट मिलना मुश्किल होता है. लेकिन इस बार IIIT कोटा ने सबकी सोच बदल दी है. 2025 के प्लेसमेंट सीजन में इस सरकारी कॉलेज ने एक ऐसा इतिहास रच दिया है जिसे सुनकर हर कोई हैरान भी है और खुश भी. Microsoft जैसी दुनिया की टॉप टेक कंपनी ने यहां के स्टूडेंट्स को जॉब ऑफर दिए हैं, और यही बात इस कॉलेज को अचानक सुर्खियों में ले आई है.

Job Placement in IIIT Kota: आईआईआईटी कोटा का प्लेसमेंट

IIIT कोटा का कैंपस पिछले कुछ दिनों से बिल्कुल अलग माहौल में था. प्लेसमेंट ड्राइव (Job Placement 2025) शुरू होते ही छात्रों में एक अलग ही ऊर्जा आ गई थी. हर कोई चाहता था कि उसे किसी अच्छी कंपनी में जगह मिले, और सबसे ज्यादा उम्मीदें Microsoft से थीं. इंटरव्यू की प्रक्रिया शुरू हुई और छात्रों ने अपनी स्किल्स, प्रोजेक्ट्स और नॉलेज से रिक्रूटर्स को प्रभावित करने की पूरी कोशिश की. आखिरकार वो पल आया जब Microsoft की टीम ने चुने हुए छात्रों को ऑफर लेटर दिए. जैसे ही खबर फैली, पूरा कैंपस खुशी से झूम उठा.

Microsoft द्वारा दिए गए पैकेज भी काफी अच्छे बताए जा रहे हैं. हालांकि ऑफर्स अलग-अलग प्रोफाइल के हिसाब से होते हैं, लेकिन इतना तो तय है कि Microsoft में जॉब मिलना ही किसी भी स्टूडेंट के करियर को नई दिशा देने के लिए काफी है. माता-पिता से लेकर फैकल्टी तक, हर कोई इस उपलब्धि को लेकर बेहद गर्व महसूस कर रहा है.

Job Placement 2025 in IIIT Kota

हाईएस्ट प्लेसमेंट पैकेज

आईआईआईटी कोटा में हाईएस्ट प्लेसमेंट 54 लाख रुपये का रहा है. यहां कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिग ब्रांच में हाईएस्ट पैकेज 40 लाख का मिला. वहीं, इलेक्ट्रॉनिक्स कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग ब्रांच (BTech ECE Placement) में 54 लाख का प्लेसमेंट मिला.

पिछले साल कंप्यूटर साइंस का हाईएस्ट पैकेज 65 लाख रुपये है. जबकि इलेक्ट्रॉनिक्स कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग ब्रांच में हाईएस्ट पैकेज 53.6 लाख रुपये का देखा गया था. इस कॉलेज में माइक्रोसॉफ्ट के अलावा Infosys, Amazon, Samsung, Adobe जैसी कंपनियां प्लेसमेंट सेशन में हिस्सा ले चुकी हैं.

यह भी पढ़ें: BTech कंप्यूटर साइंस पीछे, इस ब्रांच के ग्रेजुएट्स की लगी लॉटरी, 63 लाख का पैकेज

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola