JNV 11th Admission 2025: नवोदय विद्यालय में एडमिशन पाने का सुनहरा मौका, तैयार कर लें ये Documents
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 31 Jul 2025 5:08 PM
JNV 11th Admission 2025 class 11th
JNV 11th Admission 2025: जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) में कक्षा 11वीं में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. इच्छुक छात्रों को निर्धारित समय में आवेदन करना होगा. आवेदन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स में जन्म प्रमाण पत्र, स्थानांतरण प्रमाण पत्र, मार्कशीट, आधार कार्ड आदि शामिल हैं. अन्य महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट्स की लिस्ट यहां देखें-
JNV 11th Admission 2025: अगर आप जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) में पढ़ाई करने का सपना देख रहे हैं तो ये खखबर आपके काम की है. नवोदय विद्यालय समिति शैक्षणिक सत्र 2025-26 में 11वीं में दाखिला के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. ऐसे कैंडिडेट्स जो 10वीं कक्षा में पास हो गए हैं और 11वीं में दाखिला लेना चाहते हैं, उनके लिए सुनहरा मौका है. जेएनवी में दाखिले के लिए कई सारे डॉक्यूमेंट्स सबमिट करने होते हैं.
JNV 11th Admission 2025: 10 अगस्त है अंतिम तारीख
देशभर में कई सारे नवोदय विद्यालय हैं. इन स्कूलों में दाखिला के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. आवेदन करने की अंतिम तारीख 10 अगस्त 2025 है. नवोदय विद्यालय समिति ने यह सपष्ट कर दिया है कि आवेदन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से होंगे.
JNV 11th Admission Eligibility: कौन-कौन कर सकते हैं अप्लाई?
- ऐसे कैंडिडे्टस जिनकी जन्मतिथि 1 जून 2008 से 31 जुलाई 2010 के बीच हो
- शैक्षणिक सत्र 2024-25 में उसी जिले के किसी मान्यता प्राप्त स्कूल से 10वीं पास हो
- 10वीं में कम-से-कम 60 प्रतिशत अंक हो
- विज्ञान स्ट्रीम चुनने वालों के लिए विज्ञान में 10वीं में 60 प्रतिशत या उससे अधिक अंक अनिवार्य है
- गणित विषय चुनने वालों के लिए 10वीं में 60 प्रतिशत या उससे अधिक अनिवार्य है
JNV 11th Admission Selection Process: कैसे होगा चयन?
नवोदय विद्यालय 11वीं कक्षा में दाखिला लेने के लिए छात्रों को कोई प्रवेश परीक्षा नहीं देनी होगी. छात्रों को 10वीं कक्षा के आधार पर ही एडमिशन मिलेगा. इसका साफ मतलब है कि चयन मेरिट के आधार पर होगा.
JNV 11th Admission Document List: जरूरी दस्तावेज की लिस्ट
- आयु/जन्म प्रमाण पत्र
- 10वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट
- जाति प्रमाण पत्र (आरक्षति श्रेणी से आने वाले छात्रों के लिए)
- निवास प्रमाण पत्र
- डिफेंस सर्विस से रिटायर्ड के लिए सर्टिफिकेट
- विशेष आवश्यकता वाले छात्र के लिए सिविल सर्जन सर्टिफिकेट
JNV 11th Admission Steps To Apply: कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले JNV की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाएं
- होमपेज पर जाकर जेएनवी एडमिशन के लिंक पर क्लिक करें
- इस फॉर्म को यहां से डाउनलोड करें
- इस फॉर्म की हार्ड कॉपी निकालकर इसे भरकर संबंधित स्कूल में जमा करें
- या इस फॉर्म को भरकर ईमेल करें
यह भी पढ़ें- School Fees: ABCD भी सस्ती नहीं, नर्सरी की फीस 251000, पहला इंस्टॉलमेंट 74 हजार का
यह भी पढ़ें- CBSE Important Notice: CBSE का नया नियम, स्कूलों में जरूर लगाएं Oil Board, बच्चों पर पड़ेगा असर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










