पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त… IIT पटना की स्टूडेंट को मिला 56 लाख का प्लेसमेंट

Updated:
विज्ञापन
IIT Patna Placement 2026

IIT पटना कैंपस बैकग्राउंड और स्टूडेंट की फोटो (Image: X)

IIT Patna Placement 2026: बिहार के नंबर 1 इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट आईआईटी पटना का प्लेसमेंट रिकॉर्ड सामने आ गया है. आईआईटी पटना ने प्लेसमेंट पाने वाले स्टूडेंट्स का एक वीडियो शेयर किया है. IIT पटना की एक स्टूडेंट को 56 लाख का प्लेसमेंट पैकेज मिला है.

विज्ञापन

IIT Patna Placement 2026: आईआईटी पटना के हायब्रिड प्लेसमेंट सेल की तरफ से प्लेसमेंट की डिटेल्स शेयर की गई है. इस बार सबसे खास बात यह रही कि एक स्टूडेंट को 56 लाख रुपये का पैकेज मिला है. यह पैकेज एमबीए कोर्स में दिया गया है जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है.

IIT Patna Placement 2026: किसे मिला 56 लाख का पैकेज?

आईआईटी पटना में 56 लाख रुपये का पैकेज पाने वाली स्टूडेंट का नाम हरमनदीप कौर है. वह IIT पटना की एमबीए स्टूडेंट हैं. खास बात यह है कि उन्होंने इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीकॉम की पढ़ाई की थी.

IIT पटना के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल की तरफ से एक वीडियो जारी किया गया है जिसमें कई स्टूडेंट्स अपने प्लेसमेंट पैकेज के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं. हरमनदीप कौर भी इस वीडियो में अपना अनुभव शेयर करती दिखती हैं. वीडियो में अलग अलग स्टूडेंट्स की सफलता की कहानियां दिखाई गई हैं.

शाहरुख खान का डायलॉग

वीडियो के आखिर में बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान का मशहूर डायलॉग बोला गया है कि “ये तो अभी ट्रेलर है पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त”. यह लाइन वीडियो का सबसे खास हिस्सा बन गई.

अपनी पोस्ट में IIT पटना ने लिखा है कि देखिए स्टूडेंट्स ने इस प्लेसमेंट सीजन में कैसे शानदार नौकरी के मौके हासिल किए हैं. ऑन-कैंपस और हमारे हाइब्रिड प्रोग्राम्स दोनों से ही स्टूडेंट्स को बड़ी-बड़ी कंपनियों में अच्छे जॉब ऑफर मिले हैं.

यह भी पढ़ें: IIT ISM धनबाद में नहीं बढ़ीं BTech की सीटें, देखें किस ब्रांच में कितने स्टूडेंट होंगे

विज्ञापन
रवि मल्लिक

लेखक के बारे में

By रवि मल्लिक

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola