बिहार का टॉप बीटेक कॉलेज, Microsoft से Amazon जैसी कंपनी का बना फेवरेट

Published by :Shambhavi Shivani
Published at :08 Dec 2025 11:46 AM (IST)
विज्ञापन
IIIT Bhagalpur Placement

आईआईआईटी भागलपुर

IIIT Bhagalpur Top Recruiters: आईआईआईटी भागलपुर एक ऐसा कॉलेज है, जहां की प्लेसमेंट काफी अच्छी है. बड़ी-बड़ी कंपनी भी यहां नौकरी के ऑफर लेकर आती है. इनमें माइक्रोसॉफ्ट और अमेजन भी शामिल हैं. आइए, जानते हैं आईआईआटी भालगपुर (IIIT Bhagalpur) के टॉप रिक्रूटर्स कौन-कौन हैं.

विज्ञापन

IIIT Bhagalpur Top Recruiters: जब भी स्टेट लेवल इंजीनियरिंग कॉलेज की बात आती है तो आईआईआईटी भालगपुर का नाम जरूर आता है. आईआईआईटी भागलपुर एक ऐसा कॉलेज है, जहां पढ़ाई-लिखाई के साथ-साथ स्टूडेंट्स को Skills भी विकसित करने का मौका मिलता है. साथ ही इस कॉलेज का प्लेसमेंट काफी अच्छा है. आप यकीन नहीं करेंगे माइक्रोसॉफ्ट और एमेजन जैसे ब्रांड्स भी आईआईआईटी भागलपुर के प्लेसमेंट सेल में भाग लेते हैं. अगर आपकी दिलचस्पी भी IIIT Bhagalpur में है तो आइए जानते हैं इस कॉलेज में कौन-कौन से ब्रांड प्लेसमेंट में शामिल होते हैं. 

IIIT Bhagalpur Top Recruiters: आईआईआईटी भागलपुर के टॉप रिक्रूटर्स

आईआईआईटी भागलपुर की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने पर आपको प्लेसमेंट और टॉप रिक्रूटर्स की पूरी जानकारी मिलेगी. IIIT Bhagalpur पर मिली जानकारी के अनुसार, इस कॉलेज के प्लेसमेंट में ये टॉप ब्रांड्स शामिल हैं-  

  • अमेजन (Amazon)
  • माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft)
  • ग्रो (Groww)
  • ऑटोडेस्क (Autodesk)
  • सिनॉप्सिस (Synopsys)
  • जीस्केलर (Zscaler)
  • जीई डिजिटल (GE Digital)
  • नायका (Nykaa)
  • मीडियानेट (Medianet)
  • ट्रिलोजी (Trilogy)
  • डिजिटल लाइफ (Digital Life)
  • ब्रेन (Brane)
  • राकुटेन (Rakuten)
  • स्केलर (Scaler)
  • फेयरपोर्टल (Fareportal)
  • एनवीडिया (NVIDIA)
  • टीसीएस (TCS)
  • सीजीआई (CGI)
  • ल्यूमिक (LUMIQ)
  • स्मार्ट कॉइन (SmartCoin)
  • बीहैवी (BEEHvy)
  • नेक्सट वीव (NXT Weave)
  • मैक्वैरी (Macquarie)
  • विर्टूसा (Virtusa)
  • सहज (Sahaj)
  • एसएपी (SAP)
  • इंफोएज (Infoedge)
  • इन्ट्यूइट (Intuit)
  • आईबीएम (IBM)
  • पब्लिसिस सेपिएंट (Publicis Sapient)
  • इंफोसिस (Infosys)
  • टेकोल्यूशन (Techolution)
  • वाहन (Vahan)
  • सैमसंग (Samsung)
  • डेलॉइट (Deloitte)
  • टूथसी (Tootshi)
  • नेशनल इंस्ट्रूमेंट्स (National Instruments)
  • प्रैक्टो (Practo)
  • एमएक्यू सॉफ्टवेयर (MAQ Software)
  • टाटा (TATA)

पढ़ाई के साथ-साथ हॉस्टल और लाइब्रेरी की सुविधा भी है 

इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी भागलपुर एक नेशनल लेवल का इंस्टीट्यूट है और भारत सरकार, बिहार सरकार और बेलट्रॉन का ज्वॉइंट वेंचर है. इंजीनियरिंग के लिए यह बेस्ट बीटेक कॉलेज (Best BTech College) है. आईआईआईटी भागलपुर एक रेजिडेंशियल कॉलेज है, जिसमें स्टूडेंट्स के रहने के लिए हॉस्टल की व्यवस्था है. साथ ही यहां लाइब्रेरी की फैसलिटी भी है. यहां बीटेक और  एमटेक और पीएचडी के कोर्स ऑफर किए जाते हैं. 

यह भी पढ़ें- BTech Student: कंप्यूटर साइंस नहीं इस ब्रांच की जीत! Microsoft में चमका बिहार का बेटा

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन