FTII Admission 2025: डायरेक्शन और फिल्म मेकिंग कोर्स में लें एडमिशन, प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन शुरू

Published by : Ravi Mallick Updated At : 07 Jul 2025 6:41 PM

विज्ञापन

FTII Admission 2025

FTII Admission 2025: फिल्म डायरेक्शन और स्क्रीनप्ले राइटिंग जैसे कोर्स में एडमिशन लेने के इच्छुक छात्रों के लिए काम की खबर है. फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (FTII) की तरफ से प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. ऐसे में जो छात्र इन कोर्स में आवेदन लेना चाहते हैं वो FTII की ऑफिशियल वेबसाइट- ftii.ac.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं.

विज्ञापन

FTII Admission 2025: फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (FTII) की तरफ से फिल्म डायरेक्शन और स्क्रीनप्ले राइटिंग जैसे कोर्स चलाए जा रहे हैं. इन कोर्स में एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाता है. FTII की ओर से प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- ftii.ac.in पर जाना होगा.

FTII की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, मास्टर ऑफ फाइन आर्ट्स इन डायरेक्शन एंड स्क्रीनप्ले राइटिंग के तीन साल के कोर्स में एडमिशन होगा. इसके अलावा मास्टर ऑफ फाइन आर्ट्स इन स्क्रीनराइटिंग के लिए 2 साल का कोर्स होता है. इन कोर्स में एडमिशन के लिए नीचे दिए स्टेप्स से अप्लाई कर सकते हैं.

FTII Admission 2025 Application Notice: एडमिशन के लिए नोटिस जारी

FTII Admission 2025 ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

  • इस कोर्स में एडमिशन के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- ftii.ac.in पर जाना होगा.
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates पर क्लिक करें.
  • अब Admissions Open पर जाएं.
  • अगले पेज पर MFA in Direction & Screenplay Writing (Film Wing) पर जाना होगा.
  • संबंधित कोर्स में जाकर एडमिशन फॉर्म भरें.
  • एडमिशन एप्लीकेशन के बाद प्रिंट जरूर ले लें.

कोर्स डिटेल्स

सिनेमा और टेलीविजन में करियर बनाने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए पुणे स्थित भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान (Film and Television Institute of India) यानी FTII एक बेहतरीन विकल्प माना जाता है. यहां से हर साल कई छात्र फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाते हैं. FTII में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. इच्छुक कैंडिडेट्स संस्थान की ऑफिशियल वेबसाइट ftii.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

FTII में मास्टर ऑफ फाइन आर्ट्स इन डायरेक्शन एंड स्क्रीनप्ले राइटिंग के तीन साल के कोर्स के अलावा मास्टर ऑफ फाइन आर्ट्स इन स्क्रीनराइटिंग जैसे दो साल के कोर्स भी कराए जाते हैं. एडमिशन के लिए उम्मीदवारों को एंट्रेंस टेस्ट पास करना होता है. आवेदन की प्रक्रिया आसान है. उम्मीदवार पहले वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करें. इसके बाद अपनी जानकारी भरें और जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें. आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान कर फॉर्म सबमिट करें.

DU Miranda House CutOff 2025: कितने मार्क्स पर मिलेगा डीयू के बेस्ट कॉलेज में एडमिशन? इन Courses की कटऑफ उड़ा देगी होश!

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola