ePaper

DU Miranda House CutOff 2025: कितने मार्क्स पर मिलेगा डीयू के बेस्ट कॉलेज में एडमिशन? इन Courses की कटऑफ उड़ा देगी होश!

Updated at : 07 Jul 2025 7:21 AM (IST)
विज्ञापन
DU Miranda House Cut Off 2025

DU Miranda House Cut Off 2025

अगर आपका सपना Miranda House में पढ़ने का है तो CUET में 99 परसेंटाइल लाना लगभग अनिवार्य है. यहां दाखिला मिलना टैलेंट, स्मार्ट स्ट्रैटेजी और सही समय पर एक्शन लेने का नतीजा होता है. इसलिए अभी से तैयारी शुरू करें और खुद को उस एक सीट के लायक बनाएं. यहां DU Miranda House CutOff 2025 देखें और एडमिशन प्रोसेस जानें.

विज्ञापन

DU Miranda House CutOff 2025 in Hindi: CUET UG 2025 का रिजल्ट आ चुका है और अब दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के टॉप कॉलेजों में दाखिला पाने की रेस शुरू हो गई है. लाखों छात्र DU के सर्वश्रेष्ठ कॉलेजों में से एक Miranda House में एडमिशन का सपना देखते हैं, लेकिन यहां की कटऑफ इतनी हाई जाती है कि अच्छे-अच्छे टॉपर्स भी सोच में पड़ जाते हैं. आइए जानते हैं कि 2025 में CUET के कितने नंबर पर Miranda House में एडमिशन मिल सकता है और इसके पीछे की पूरी डिटेल.

Miranda House क्यों है DU का बेस्ट कॉलेज?

  • NIRF Ranking 2024 के अनुसार, Miranda House टाॅप आर्ट्स और साइंस कॉलेज है.
  • यहां की फैकल्टी, रिसर्च इंफ्रास्ट्रक्चर और गर्ल्स फ्रेंडली कैंपस इसे टॉप चॉइस बनाते हैं.
  • DU की CSAS काउंसलिंग में हर साल Miranda House के लिए लाखों एप्लिकेशन आते हैं.

यह भी पढ़ें- CUET UG Topper 2025: 1226 अंक लाकर Ananya बनीं सीयूईटी टॉपर, इस यूनिवर्सिटी में Admission का सपना

DU Miranda House CutOff 2025: कितना स्कोर चाहिए?

कोर्सअनुमानित कटऑफ (परसेंटाइल)
BA (Hons) Political Science99.50 से 100 प्रतिशत
BA (Hons) Psychology99 से 99.80 प्रतिशत
BA (Hons) History98.50 से 99.50 प्रतिशत
BA Programme95 से 97.50 प्रतिशत
B.Sc (Hons) Zoology98.80 से 99.60 प्रतिशत

Miranda House Admission 2025: सीट कैसे पक्की करें? 

  • CSAS पोर्टल पर समय पर रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग करें.
  • अपने CUET स्कोर के अनुसार टॉप, मिड और बैकअप ऑप्शन रखें.
  • डॉक्यूमेंट्स अपलोड और फीस पेमेंट में देरी न करें.
  • मेरिट लिस्ट रोज चेक करें, क्योंकि सीट अलॉटमेंट में एक दिन की देरी भारी पड़ सकती है.

नोट- DU Miranda House Cut Off 2025 की जानकारी रिपोर्ट्स और रिसर्च के आधार पर दी गई है. कटऑफ और एडमिशन प्रक्रिया के लिए काॅलेज की ऑफिशियल वेबसाइट जरूर चेक करें.

विज्ञापन
Shubham

लेखक के बारे में

By Shubham

प्रभात खबर डिजिटल में सीख रहे हैं...Shubham की स्कूल की शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से लेकर रोजगार से जुड़ी खबरों पर अच्छी पकड़ है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करंट अफेयर्स के अलावा एजुकेशन न्यूज, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स और बोर्ड एग्जाम/रिजल्ट से जुड़ी खबरों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। शुभम को कुल 5 वर्षों का अनुभव है और वह पूर्व में स्टडी अब्राॅड प्लेटफाॅर्म LeverageEdu और दैनिक जागरण (Dainik Jagran) में कंटेंट क्रिएटर/डेवलपर रहे चुके हैं। शुभम से shubham@prabhatkhabar.in और 9721551782 पर कॉन्टैक्ट किया जा सकता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola