प्रोफेसर को थप्पड़ मारने वाली ABVP की दीपिका झा पर एक्शन, 2 महीने के लिए सस्पेंड हुईं DUSU सेक्रेटरी
Published by : Ravi Mallick Updated At : 17 Nov 2025 7:03 PM
DUSU Joint Secretary Deepika Jha (Image: X)
DUSU Secretary Deepika Jha Suspended: दिल्ली यूनिवर्सिटी ने DUSU की जॉइंट सेक्रेटरी और ABVP लीडर दीपिका झा को दो महीने के लिए सस्पेंड कर दिया है. करीब एक महीने पहले उन पर आरोप लगा था कि उन्होंने डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज में एक फैकल्टी मेंबर को थप्पड़ मारा था.
DUSU Secretary Deepika Jha Suspended: दिल्ली यूनिवर्सिटी में जॉइंट सेक्रेटरी बनने वाली दीपिका झा विवादों में हैं. ABVP लीडर दीपिका झा को दो महीने के लिए सस्पेंड कर दिया गया है. पिछले महीने उनका एक वीडियो काफी वायरल हुआ था जिसमें वो यूनिवर्सिटी डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज में एक फैकल्टी मेंबर को थप्पड़ मारती नजर आई थीं.
यह मामला 16 अक्टूबर का है. तभी बताया गया कि दीपिका झा ने कॉलेज की डिसिप्लिनरी कमेटी के कन्वीनर प्रो सुजीत कुमार को प्रिंसिपल ऑफिस में हुई मीटिंग के दौरान थप्पड़ मार दिया था. जांच कमेटी ने तीन महीने का सस्पेंशन सुझाया था, लेकिन यूनिवर्सिटी ने फैसला किया कि दो महीने बाद उनके व्यवहार की दोबारा समीक्षा की जाएगी.
DUSU Secretary Deepika Jha क्यों हुईं सस्पेंड?
कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर दीपिका को दो महीने तक सस्पेंड रखा जाएगा. इस दौरान वे DU कैंपस में DUSU पदाधिकारी के तौर पर नहीं जा पाएंगी. सिर्फ अपनी पढ़ाई से जुड़ी क्लासेज में ही शामिल हो सकेंगी. सोमवार को उन्हें इस फैसले की औपचारिक जानकारी दे दी जाएगी.
इसी घटना के बाद प्रो सुजीत कुमार ने डिसिप्लिनरी कमेटी से इस्तीफा दे दिया. कई फैकल्टी मेंबर्स ने इसे गंभीर अनुशासनहीनता बताते हुए यूनिवर्सिटी स्तर पर जांच की मांग भी की. दीपिका झा ने पूरे टीचिंग कम्युनिटी से माफी मांगी है, लेकिन साथ ही उन्होंने प्रोफेसर पर बदसलूकी का आरोप भी लगाया है, जिसे प्रोफेसर ने पूरी तरह नकार दिया.
Deepika Jha Suspension Letter

दीपिका का कहना है कि उन्हें कुछ छात्रों ने बुलाया था जो खुद को राजनीतिक रूप से प्रताड़ित बताया रहे थे. उनका आरोप है कि प्रिंसिपल ऑफिस में पुलिस की मौजूदगी में ही प्रो सुजीत ने उनके साथ बदतमीजी की और पुलिस ने उनकी शिकायत नहीं सुनी. एक कथित वीडियो में पुलिस कर्मी मौके पर दिखाई भी दे रहे हैं.
शिक्षकों से बदसलूकी का आरोप
डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट (DTF) का कहना है कि करीब 50 छात्र, जिनमें DUSU प्रेसीडेंट आर्यन मान भी शामिल थे, कॉलेज में घुसे और शिक्षकों से बदसलूकी की. उनका दावा है कि CCTV फुटेज में दीपिका झा को प्रोफेसर को थप्पड़ मारते साफ देखा जा सकता है. DTF ने इसे गुंडागर्दी बताते हुए चेतावनी दी कि ऐसे मामलों पर रोक नहीं लगी तो कैंपस में हिंसा बढ़ सकती है.
यह भी पढ़ें: न भारी बैग, न किताबों का वजन, यूपी में होगा 10 दिनों का बैगलेस स्कूल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










