DU की 71624 में से कई सीटें खाली हैं, दाखिले के लिए यहां देखें पूरा शेड्यूल

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 22 Aug 2025 4:01 PM

विज्ञापन

डीयू यूजी एडमिशन 2025

DU UG Admission 2025 Spot Round Counselling: डीयू ने CSAS स्पॉट राउंड 1 एडमिशन शेड्यूल जारी कर दिया है. छात्र केवल उन कॉलेजों और कोर्सेज में आवेदन कर सकते हैं जिनकी सीटें खाली हों. डीयू की करीब 71 हजार सीटों में से बहुत सारी सीटें खाली हैं.

विज्ञापन

DU UG Admission 2025 Spot Round Counselling: दिल्ली विश्वविद्यालय में ग्रेजुएशन कोर्सेज में दाखिला पाना चाहते हैं तो आपके लिए काम की खबर है. डीयू ने CSAS स्पॉट राउंड 1 (DU CASA UG 2025) एडमिशन शेड्यूल जारी कर दिया है. ये उन छात्रों के लिए बेहतरीन मौका है, जिन्हें अब तक किसी भी कॉलेज में दाखिला नहीं मिला है. अगर आप भी डीयू में दाखिला लेना चाहते हैं तो पहले सारी जानकारी हासिल कर लें. 

DU UG Admission 2025: दाखिले के लिए जरूरी नियम 

  • छात्र केवल उन कॉलेजों और कोर्सेज में आवेदन कर सकते हैं जिनकी सीटें खाली हों
  • एक बार स्पॉट राउंड में सीट मिलने के बाद उसे बदला या अपग्रेड नहीं किया जा सकेगा
  • तय समय सीमा के अंदर फीस भुगतान करना अनिवार्य होगा, वरना सीट कैंसिल हो जाएगी

DU UG Spot Round Counselling: इस तारीख से शुरू है रजिस्ट्रेशन

  • 25 अगस्त – स्पॉट राउंड 1 रजिस्ट्रेशन 
  • 26 अगस्त (शाम 5 बजे तक)- आवंटन परिणाम 
  • 27 अगस्त- सीट के लिए आवेदन 

पूरा प्रोसेस ऑनलाइन है, जिसके लिए आधिकारिक वेबसाइट admission.uod.ac.in पर जाना होगा.

DU UG Spot Round Counselling Schedule: डीयू CSAS स्पॉट राउंड 1 काउंसलिंग

  • ऑटो-अपग्रेडेड सीट आवंटन की घोषणा:  22 अगस्त 2025, शाम 5 बजे
  • ECA, स्पोर्ट्स और अन्य कोटा आवंटन:  22 अगस्त 2025, शाम 5 बजे
  • सीट स्वीकार करने की अंतिम तिथि:  23 अगस्त 2025, शाम 4:59 बजे
  • कॉलेज द्वारा ऑनलाइन वेरिफिकेशन और अनुमोदन:  22 अगस्त 2025, शाम 5 बजे तक
  • ऑनलाइन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि:  23 अगस्त 2025, रात 11:59 बजे
  • रिक्त सीटों की लिस्ट जारी:  24 अगस्त 2025, शाम 4:59 बजे
  • स्पॉट राउंड आवेदन की शुरुआत:  25 अगस्त 2025, शाम 5 बजे
  • स्पॉट राउंड आवंटन की घोषणा:  25 अगस्त 2025, शाम 5 बजे
  • सीट स्वीकार करने की अंतिम तिथि:  27 अगस्त 2025, शाम 4:59 बजे
  • कॉलेज द्वारा सत्यापन:  28 अगस्त 2025, शाम 5 बजे तक
  • ऑनलाइन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि:  28 अगस्त 2025, शाम 4:59 बजे
  • उन्नत आवंटन की घोषणा:  29 अगस्त 2025, शाम 5 बजे
  • रिक्त सीटों का प्रदर्शन:  28 अगस्त 2025, रात 11:59 बजे
  • सीट स्वीकार करने की आखिरी तारीख:  29 अगस्त 2025, शाम 4:59 बजे
  • सभी प्रक्रियाओं का समापन:  30 अगस्त 2025

DU Seats For Admission: डीयू में कितनी सीटें उपलब्ध हैं? 

दिल्ली यूनिवर्सिटी के कुल 69 कॉलेज और 79 कोर्सेज कोर्सेज में दाखिला लिया जाएगा. दाखिले करीब 71,624 सीटों पर होगा. मिली जानकारी के अनुसार, इनमें से कई सीटें अभी खाली हैं. ऐसे में इन सीटों पर दाखिला लेने के लिे स्पॉट राउंड काउंसलिंग हो रही है. 

यह भी पढ़ें- कॉलेज में Topper, Google की नौकरी, अब कमा रहीं लाखों की Salary

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola