ePaper

DU CSAS UG 2025: डीयू में 3rd Allotment Result जारी, अब Admission के लिए करना होगा ये काम

Updated at : 13 Aug 2025 8:27 PM (IST)
विज्ञापन
Delhi University UG Admissions 2025

दिल्ली यूनिवर्सिटी की बिल्डिंग की फाइल फोटो (Delhi University UG Admissions 2025)

DU CSAS UG 2025: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने CSAS UG 2025 के तीसरे राउंड सीट अलॉटमेंट के लिए एक्सेप्टेंस विंडो खोल दी है. छात्र आधिकारिक वेबसाइट ugadmission.uod.ac.in पर जाकर अपनी सीट कन्फर्म कर सकते हैं. तय समय सीमा के भीतर स्वीकृति प्रक्रिया पूरी करना जरूरी है, नहीं तो सीट किसी और को आवंटित हो सकती है.

विज्ञापन

DU CSAS UG 2025 in Hindi: दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi University) ने अंडरग्रेजुएट एडमिशन 2025 के लिए तीसरे राउंड की सीट अलॉटमेंट का प्रोसेस शुरू कर दिया है. केंद्रीकृत सीट आवंटन प्रणाली (CSAS) के तहत ग्रेजुएशन कोर्सेज में एडमिशन के लिए तीसरे राउंड के नतीजे (DU UG Round 3 Seat Allotment 2025) जारी कर दिए हैं. तीसरे राउंड में सीट अलॉट के लिए CSAS पोर्टल पर जाकर अपनी सीट स्वीकार (Accept) कर सकते हैं. यहां आप DU CSAS UG 2025 और डीयू में 3rd Allotment Result के बारे में जानें.

कितने कैंडिडे्टस को एडमिशन?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, डीयू में इस राउंड में कुल 67,582 छात्रों को प्रवेश मिला है. इनमें से 7,061 सीटें कॉलेजों और स्ट्रीम के प्रदर्शन-आधारित कार्यक्रमों के तहत भरी गई हैं. यह प्रक्रिया 13 अगस्त 2025 से 16 अगस्त 2025 तक रहेगी DU में दाखिले का यह चरण उन छात्रों के लिए अहम है जो अभी तक सीट सुरक्षित नहीं कर पाए थे या पहले की अलॉटमेंट में बदलाव चाहते थे.

DU CSAS UG 2025: एक्सेप्टेंस विंडो की तारीखें

  • शुरुआत: 13 अगस्त 2025
  • अंतिम तारीख: 16 अगस्त 2025, शाम 5 बजे तक
  • कॉलेज वेरिफिकेशन की अंतिम तारीख: 17 अगस्त 2025
  • फीस पेमेंट की डेडलाइन: 18 अगस्त 2025, रात 11:59 बजे तक.

यह भी पढ़ें- NEET UG Counselling 2025: Round 1 Final Result जारी, 14 अगस्त से रिपोर्टिंग शुरू, ऐसे मिलेगा Admission

DU CSAS UG 2025: कैसे करें सीट एक्सेप्ट?

  • आधिकारिक वेबसाइट ugadmission.uod.ac.in पर जाएं.
  • अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें.
  • अलॉट की गई सीट को देखें और “Accept Allocation” पर क्लिक करें.
  • डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और कॉलेज से वेरिफिकेशन का इंतजार करें.
  • वेरिफिकेशन के बाद एडमिशन फीस ऑनलाइन जमा करें.

DU CSAS UG 2025: महत्वपूर्ण बातें

दिल्ली यूनिवर्सिटी (Delhi University Admission) में के लिए एडमिशन के तीसरे राउंड के रिजल्ट के बाद आपको इन चीजों को ध्यान में रखना होगा-

  • यदि निर्धारित समय सीमा में सीट स्वीकार नहीं की जाती है तो वह सीट रद्द हो जाएगी.
  • एक बार सीट कंफर्म हो जाने के बाद, अगले राउंड में अपग्रेड का विकल्प तभी मिलेगा जब आपने “Upgrade” चुन रखा हो.
  • तीसरे राउंड के बाद भी खाली सीटों के लिए स्पॉट राउंड आयोजित किया जाएगा.

यह भी पढ़ें- UPSC Mains 2025 Admit Card: यूपीएससी मेंस के एडमिट कार्ड यहां मिलेगा, Exam शेड्यूल और पैटर्न देखें

DU CSAS UG 2025 Round 3– हाइलाइट्स

प्रक्रियातारीख
सीट एक्सेप्टेंस विंडो खुलना13 अगस्त 2025
सीट एक्सेप्टेंस विंडो बंद होना16 अगस्त 2025
कॉलेज वेरिफिकेशन की आखिरी तारीख17 अगस्त 2025
फीस पेमेंट की आखिरी तारीख18 अगस्त 2025

नोट- DU CSAS UG 2025 में तीसरे राउंड में एडमिशन के लिए डेट्स में बदलाव हो सकता है. कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट जरूर चेक करें.

विज्ञापन
Shubham

लेखक के बारे में

By Shubham

प्रभात खबर डिजिटल में सीख रहे हैं...Shubham की स्कूल की शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से लेकर रोजगार से जुड़ी खबरों पर अच्छी पकड़ है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करंट अफेयर्स के अलावा एजुकेशन न्यूज, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स और बोर्ड एग्जाम/रिजल्ट से जुड़ी खबरों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। शुभम को कुल 5 वर्षों का अनुभव है और वह पूर्व में स्टडी अब्राॅड प्लेटफाॅर्म LeverageEdu और दैनिक जागरण (Dainik Jagran) में कंटेंट क्रिएटर/डेवलपर रहे चुके हैं। शुभम से shubham@prabhatkhabar.in और 9721551782 पर कॉन्टैक्ट किया जा सकता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola