CUET UG 2025: कम नंबर वालों को भी मिलेगा मौका, इन यूनिवर्सिटीज पर डालें नजर

Updated:
विज्ञापन
CUET UG 2025

CUET UG 2025

CUET UG 2025: सीयूईटी यूजी में कम स्कोर आने के बावजूद छात्र निराश न हों. देश में कई ऐसी यूनिवर्सिटीज हैं जहां कम कट-ऑफ पर भी दाखिला मिल सकता है. सही जानकारी और सही समय पर आवेदन कर छात्र अपना करियर सही दिशा में आगे बढ़ा सकते हैं.

विज्ञापन

CUET UG 2025: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG) हर साल लाखों छात्रों के लिए उच्च शिक्षा की ओर एक बड़ा रास्ता खोलता है. यह परीक्षा देशभर की कई केंद्रीय, राज्य और निजी यूनिवर्सिटीज में प्रवेश का माध्यम है. CUET का महत्व लगातार बढ़ रहा है क्योंकि इसके जरिए अब छात्र अपनी पसंद की यूनिवर्सिटी में पढ़ाई का सपना पूरा कर सकते हैं. हालांकि, कई बार ऐसा होता है कि मेहनत करने के बावजूद छात्रों को उम्मीद से कम स्कोर मिलता है. ऐसे में अधिकांश छात्र निराश हो जाते हैं और यह सोचकर परेशान रहते हैं कि शायद अब उनका उच्च शिक्षा का सपना अधूरा रह जाएगा. लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं है.

CUET का मकसद ही हर छात्र को समान अवसर उपलब्ध कराना है. स्कोर कम आने का मतलब यह नहीं कि आपके लिए सभी रास्ते बंद हो गए. देशभर में कई यूनिवर्सिटीज और कॉलेज ऐसे हैं जहां कम अंक लाने वाले छात्रों को भी प्रवेश का अवसर मिलता है. यहां तक कि कुछ संस्थान मेरिट और स्कोर के साथ-साथ आंतरिक परीक्षाओं, इंटरव्यू और अन्य मानकों के आधार पर भी छात्रों का चयन करते हैं.

CUET UG 2025 में कम नंबर पर भी विकल्प

कम स्कोर वालों के लिए विकल्पों की कमी नहीं है. छात्रों को चाहिए कि वे धैर्य बनाए रखें और ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया पर ध्यान दें. कई बार कटऑफ कम होने के कारण अपेक्षाकृत कम अंक वाले अभ्यर्थियों को भी अच्छे कॉलेज मिल जाते हैं. इसके अलावा निजी विश्वविद्यालय और डेम्ड संस्थान भी ऐसे छात्रों के लिए एक बेहतर विकल्प साबित हो सकते हैं. इसलिए, यदि CUET में आपके अंक उम्मीद से कम आए हैं तो घबराने या हताश होने की आवश्यकता नहीं है. सही जानकारी, सही रणनीति और उपलब्ध विकल्पों का उपयोग करके आप अब भी अपनी पसंद के विषय और कोर्स में दाखिला पा सकते हैं.

CUET UG Univeristy List: देखें विभिन्न यूनिवर्सिटीज की लिस्ट

  • डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध यूनिवर्सिटी, अयोध्या: यहां BA, BSc, BCom जैसे कोर्स में दाखिले की प्रक्रिया आसान होती है और कट-ऑफ अपेक्षाकृत कम रहता है.
  • वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल यूनिवर्सिटी, जौनपुर: खासकर आर्ट्स और कॉमर्स कोर्स में यहां सीटें जल्दी नहीं भरतीं, जिससे कम स्कोर पर भी प्रवेश मिल सकता है.
  • बीआर अंबेडकर यूनिवर्सिटी, आगरा: यहां कट-ऑफ कम रहता है और पढ़ाई का माहौल भी अच्छा माना जाता है.
  • डीडीयू गोरखपुर यूनिवर्सिटी: आर्ट्स और जनरल कोर्सेज में प्रतियोगिता कम है, इसलिए स्कोर कम हो तो भी मौका मिल सकता है.
  • तेजपुर यूनिवर्सिटी, असम: साइंस, आर्ट्स और मैनेजमेंट कोर्सेज में वैकल्पिक विकल्प मौजूद हैं, जहां स्कोर कम होने पर भी दाखिला मिल सकता है.
  • मणिपुर यूनिवर्सिटी: यहां प्रतियोगिता कम है और कोर्सेज की गुणवत्ता बेहतर मानी जाती है.
  • पांडिचेरी यूनिवर्सिटी: कम स्कोर के बावजूद यहां ग्रेजुएशन में एडमिशन के अच्छे अवसर होते हैं.

यह भी पढ़ें- CUET Counselling 2025: CUET Result के बाद कैसे मिलेगा Delhi University में एडमिशन? ऐसी है CutOff

यह भी पढ़ें- Delhi University में कितने स्कोर पर मिलेगा Admission? Hindu College और Miranda House के लिए CutOff

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola