ePaper

Best Btech College: बीटेक के लिए बेस्ट है झारखंड का ये कॉलेज, करोड़ों में है प्लेसमेंट, JEE Main स्कोर से होता है एडमिशन

Updated at : 10 May 2025 1:59 PM (IST)
विज्ञापन
Best B.Tech College In Jharkhand

Best B.Tech College In Jharkhand

Best Btech College: झारखंड का BIT सिंदरी बीटेक के लिए टॉप कॉलेजों में गिना जाता है. किफायती फीस, शानदार प्लेसमेंट और जेईई मेन के जरिए एडमिशन इसकी खासियत है. हाल ही में यहां से छात्रों को करोड़ों के पैकेज भी मिले हैं। कोर्सेस में CSE से लेकर मैकेनिकल तक कई विकल्प मौजूद हैं.

विज्ञापन

Best Btech College:अगर आप इंजीनियरिंग में करियर बनाना चाहते हैं और झारखंड के किसी टॉप कॉलेज की तलाश में हैं, तो धनबाद स्थित बिट सिंदरी (BIT Sindri) आपके लिए बेहतरीन विकल्प है. झारखंड सरकार द्वारा संचालित यह संस्थान न सिर्फ पढ़ाई में अव्वल है, बल्कि प्लेसमेंट के मामले में भी रिकॉर्ड बना रहा है. हाल के वर्षों में यहां से पासआउट छात्रों को करोड़ों के पैकेज तक मिल चुके हैं.

एडमिशन प्रोसेस (BIT Sindri Admission Process)

BIT Sindri में बीटेक में दाखिले के लिए उम्मीदवारों को जेईई मेन (JEE Main) परीक्षा में भाग लेना होता है. जेईई मेन के स्कोर के आधार पर झारखंड कंबाइंड एंट्रेंस काउंसिलिंग (Jharkhand Combined Entrance Competitive Examination Board – JCECEB) के जरिए सीट अलॉट होती है. काउंसिलिंग प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होती है और रिजर्वेशन नीति का पालन किया जाता है.

प्लेसमेंट (BIT Sindri Placement)

प्लेसमेंट के लिहाज से BIT Sindri का ट्रैक रिकॉर्ड शानदार रहा है. हाल ही में एक छात्र को अंतरराष्ट्रीय कंपनी से 1.8 करोड़ रुपये सालाना का पैकेज मिला, जो संस्थान के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा ऑफर है. इसके अलावा, टीसीएस, विप्रो, कैपजेमिनी, अदानी ग्रुप और जिंदल जैसी बड़ी कंपनियां यहां हर साल कैंपस ड्राइव करती हैं. औसत पैकेज करीब 6 से 8 लाख रुपये सालाना रहता है.

फीस स्ट्रक्चर (BIT Sindri Fee Structure)

BIT Sindri में बीटेक कोर्स की फीस सरकारी कॉलेज के हिसाब से काफी किफायती है. चार साल के बीटेक कोर्स की कुल फीस लगभग 1.5 से 2 लाख रुपये के बीच है. इसके अलावा, हॉस्टल फीस और अन्य चार्ज अलग से होते हैं, लेकिन फिर भी निजी इंजीनियरिंग कॉलेजों की तुलना में यह बेहद सस्ती है.

Also read :Best BTech College: बीटेक कंप्यूटर साइंस के लिए बिहार के टॉप 5 कॉलेज, प्लेसमेंट लाखों में

कोर्सेस (BIT Sindri Courses)

BIT Sindri में बीटेक के लिए कई शाखाएं उपलब्ध हैं. इनमें कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, मैकेनिकल, सिविल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन, मेटलर्जिकल और केमिकल इंजीनियरिंग प्रमुख हैं. इसके अलावा, एमटेक और पीएचडी प्रोग्राम भी यहां संचालित होते हैं.

Also Read: Bihar Best College: पटना यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए एंट्रेंस का झंझट खत्म, ऐसे करें अप्लाई

Also Read: Bihar Best College: 500 से ज्यादा कोर्स, फीस भी कम, बेस्ट है पटना की ये यूनिवर्सिटी

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola