नवोदय विद्यालय में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, 665 स्कूलों में होगा दाखिला

Updated:
विज्ञापन
स्कूल स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो

स्कूल स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो

NVS Class 6 Admission 2027: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. नवोदय विद्यालय समिति की ओर से कक्षा 6 में एडमिशन के लिए एप्लीकेशन फॉर्म अपलोड हो गया है. स्टूडेंट्स या पैरेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट cbseitms.rcil.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं.

विज्ञापन

NVS Class 6 Admission 2027: अगर आप अपने बच्चे का दाखिला जवाहर नवोदय विद्यालय में कराना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 6 में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 7 जुलाई 2026 से शुरू हो चुके हैं. इच्छुक छात्र और उनके अभिभावक आधिकारिक वेबसाइट cbseitms.rcil.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. देशभर के 665 जवाहर नवोदय विद्यालयों में प्रवेश जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) के जरिए दिया जाएगा.

कक्षा 6 में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 जुलाई 2026 से शुरू हुई है. ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख 31 जुलाई 2026 तय की गई है. ऐसे में अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि आखिरी तारीख का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन पूरा कर लें.

NVS Class 6 Admission 2027: ऐसे करें आवेदन

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cbseitms.rcil.gov.in पर जाएं.

होमपेज पर NVS Class 6 Admission 2027-28 या JNVST Class 6 Registration लिंक पर क्लिक करें.

नया रजिस्ट्रेशन करें और मांगी गई जानकारी भरें.

आवेदन फॉर्म में छात्र का नाम, जन्मतिथि, स्कूल, पता और अन्य जरूरी विवरण सही-सही दर्ज करें.

जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और सभी जानकारी एक बार अच्छी तरह जांच लें और फॉर्म सबमिट करें.

फाइनल फॉर्म डाउनलोड करके अपने पास सुरक्षित रख लें.

NVS Class 6 Selection Process: ऐसे होगा छात्रों का चयन

कक्षा 6 में दाखिला पूरी तरह चयन परीक्षा के आधार पर होगा. सबसे पहले छात्र प्रवेश परीक्षा देंगे. इसके बाद मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी. मेरिट में जगह बनाने वाले छात्रों को काउंसलिंग और दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया से गुजरना होगा. सभी चरण पूरे होने के बाद योग्य छात्रों को अंतिम रूप से प्रवेश दिया जाएगा.

NVS Class 6 Admission 2026 State wise List

NVS Class 6 Entrance Date: कब होगी प्रवेश परीक्षा?

नवोदय विद्यालय में एडमिशन के लिए छात्रों को जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) देनी होगी. समर बाउंड स्कूलों के लिए परीक्षा 28 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी. परीक्षा के एडमिट कार्ड नवंबर 2026 में जारी किए जाएंगे. परीक्षा से पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे. परीक्षा का परिणाम बाद में नवोदय विद्यालय समिति की ओर से घोषित किया जाएगा.


ये भी पढ़ें: DU UG Admission 2025: दिल्ली यूनिवर्सिटी में UG Admission प्रोसेस कब? इस पोर्टल से करना होगा आवेदन


विज्ञापन
रवि मल्लिक

लेखक के बारे में

By रवि मल्लिक

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola