Bihar MBBS Counselling: दूसरे राउंड में 1100 सीटों पर मिलेगा एडमिशन, देखें जरूरी Documents की लिस्ट

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 20 Sep 2025 11:18 AM

विज्ञापन

बिहार एमबीबीएस काउंसलिंग (प्रतीकात्कम तस्वीर)

Bihar MBBS Counselling: बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (BCECEB) ने राज्य के मेडिकल कॉलेजों में 85% सीटों पर दूसरे राउंड की काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है. बिहार के अभ्यर्थियों के लिए यह दूसरा राउंड बेहद अहम है क्योंकि इसमें 1100 से ज्यादा सीटों पर प्रवेश का मौका है. वहीं, राष्ट्रीय स्तर पर सीटों की बढ़ोतरी मेडिकल पढ़ाई के इच्छुक छात्रों के लिए बड़ी राहत है. विशेषज्ञों के मुताबिक, यह कदम डॉक्टरों की कमी को दूर करने में मददगार साबित होगा.

विज्ञापन

Bihar MBBS Counselling: बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (BCECEB) ने राज्य के मेडिकल कॉलेजों में 85% सीटों पर दूसरे राउंड की काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है. दूसरे राउंड का आवंटन परिणाम 22 सितंबर को जारी होगा. वहीं, फ्री एग्जिट की सुविधा 23 और 24 सितंबर को उपलब्ध रहेगी. नामांकन की प्रक्रिया 24 से 27 सितंबर तक चलेगी.

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन जरूरी है 

पर्षद ने साफ किया है कि दूसरे राउंड में चयनित उम्मीदवारों को अनिवार्य रूप से निर्धारित संस्थान में डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन कराना होगा. यदि कोई उम्मीदवार नामांकन प्रक्रिया पूरी नहीं करता है तो उसकी काउंसलिंग रद्द कर दी जाएगी और जमा की गई राशि भी जब्त हो जाएगी. वहीं, तीसरे राउंड की जानकारी बाद में जारी की जाएगी.

Bihar MBBS Seats: 1102 सीटें हैं रिक्त

दूसरे राउंड में कुल 1102 सीटों पर नामांकन होना है. इसमें सरकारी एमबीबीएस की 331 सीटें और सरकारी डेंटल की 49 सीटें शामिल हैं. बाकी सीटें निजी मेडिकल, डेंटल और वेटनरी कॉलेजों में उपलब्ध हैं.

Bihar MBBS Counselling Documents List:देखें जरूरी डॉक्यूमेंट्स की लिस्ट 

काउंसलिंग के दौरान उम्मीदवारों को कई मूल दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे, जिनमें शामिल हैं –

  • नीट यूजी 2025 का एडमिट कार्ड और स्कोर कार्ड
  • मैट्रिक और इंटर का अंकपत्र व प्रमाणपत्र
  • आवासीय व जाति प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो (6 प्रतियां)
  • UGMAC-2025 का ऑनलाइन आवेदन पत्र
  • बायोमेट्रिक पहचान रिपोर्ट और अन्य आवश्यक प्रमाण पत्र

MBBS Seats in India: देशभर में बढ़ीं एमबीबीएस सीटें

दूसरी ओर, नेशनल मेडिकल कमिशन (NMC) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए एमबीबीएस सीटों का अंतिम मैट्रिक्स जारी कर दिया है. इसके अनुसार देश में कुल एमबीबीएस सीटों की संख्या 117,750 से बढ़कर 1,23,700 हो गई है. यानी 6,850 नई सीटें जोड़ी गई हैं. वहीं, नवीनीकरण की प्रक्रिया पूरी न हो पाने के कारण 1,056 सीटें हटा दी गईं. हाल ही में एनएमसी ने 2,720 अतिरिक्त सीटों को मंजूरी दी थी. साथ ही स्पष्ट कर दिया कि NEET UG 2025 काउंसलिंग में यदि कोई सीट फाइनल मैट्रिक्स से मेल नहीं खाती, तो वह स्वतः रद्द कर दी जाएगी.

यह भी पढ़ें- BSEB Registration: बोर्ड ने जारी किया विशेष निर्देश, इस तारीख तक भर सकेंगे 10वी-12वीं परीक्षा के लिए फॉर्म

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन