Bihar Best College: लड़कियों के लिए बेस्ट है बिहार का ये काॅलेज, कम फीस में शानदार प्लेसमेंट

Updated:
विज्ञापन
Bihar Best College Patna Womens College

Bihar Best College Patna Womens College

Bihar Best College: अगर आप बिहार से हैं और महिलाओं के लिए बेस्ट काॅलेज तलाश रहे हैं, तो आज हम आपको बताएंगे पटना वीमेंस काॅलेज के बारे में जो छात्राओं के लिए बिहार का बेस्ट काॅलेज है और यहां कि फीस भी बेहद कम है, साथ ही यहां हर साल अच्छी प्लेसमेंट भी होती है.

विज्ञापन

Bihar Best College: अगर आप पटना वीमेंस कॉलेज में पढ़ाई करने का सपना देख रही हैं, तो अब देर न करें, क्योंकि दाखिले का यह सुनहरा मौका आज खत्म होने वाला है. बिहार की प्रतिष्ठित पटना वीमेंस कॉलेज में एडमिशन के लिए आवेदन करने का आज अंतिम दिन है. इच्छुक छात्राएं यूजी, पीजी और पीजी डिप्लोमा कोर्सेज में दाखिले के लिए 30 अप्रैल 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं. अब तक विभिन्न कोर्सेज के लिए 3,000 से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं. एडमिशन से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट patnawomenscollege.in पर उपलब्ध है, जहां से छात्राएं आवेदन प्रक्रिया, पात्रता और कोर्स विवरण जैसी जानकारियां प्राप्त कर सकती हैं.

एंट्रेंस टेस्ट से होगा एडमिशन

नए सत्र में एडमिशन प्रक्रिया में बदलाव करते हुए पटना वीमेंस कॉलेज ने साफ किया है कि इस बार सभी कोर्स में नामांकन एंट्रेंस टेस्ट के आधार पर किया जाएगा. आवेदन ऑनलाइन मोड में लिए जा रहे हैं और एंट्रेंस टेस्ट में प्राप्त अंकों के आधार पर ही मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी. इस शैक्षणिक सत्र में तीन नए कोर्स की शुरुआत भी की जा रही है, जो हैं – एमए हिस्ट्री, एमए इकोनॉमिक्स और बीएससी क्लिनिकल न्यूट्रीशन एंड डायटेटिक्स. ये कोर्स छात्राओं को करियर के नए विकल्प और स्किल्स विकसित करने का शानदार अवसर देंगे.

जरूरी तारीखें

पटना वीमेंस कॉलेज ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षाओं और मेरिट लिस्ट जारी करने की तिथियों की घोषणा कर दी है. विभिन्न अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट कोर्स में दाखिले के लिए एंट्रेंस टेस्ट और प्रोफिशिएंसी टेस्ट निर्धारित तिथियों पर आयोजित किए जाएंगे.

प्रवेश परीक्षा तिथियां:

  • बीसीए और बीबीए की प्रवेश परीक्षा 26 मई 2024 को आयोजित की जाएगी.
  • बीएससी और बीए पाठ्यक्रमों के लिए एंट्रेंस टेस्ट 27 मई 2024 को होगा.
  • अंग्रेजी ऑनर्स लेने वाली छात्राओं के लिए प्रोफिशिएंसी टेस्ट और वाइवा 28 मई 2024 को आयोजित किया जाएगा.

मेरिट लिस्ट जारी करने की तिथियां:

  • बीबीए और बीसीए की पहली मेरिट लिस्ट 29 मई 2024 को जारी की जाएगी.
  • बीएससी पाठ्यक्रम की मेरिट लिस्ट 30 मई 2024 को आएगी.
  • बीए, बीकॉम, एएमएम, बीएमसी, सीइएमएस, एमबायो, पीजी डिप्लोमा, एमसीए जैसे कोर्सेज की मेरिट लिस्ट 31 मई 2024 को जारी होगी.
  • एमए और एमएससी कोर्स की मेरिट लिस्ट 2 जून 2024 को प्रकाशित की जाएगी.

सभी इच्छुक छात्राएं कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट www.patnawomenscollege.in पर समय-समय पर अपडेट चेक कर सकती हैं. दाखिले से जुड़ी आगे की प्रक्रिया मेरिट लिस्ट के आधार पर तय की जाएगी, इसलिए छात्राओं को संबंधित तिथियों पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी जाती है.

Also Read: Bihar Best College: पटना यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए एंट्रेंस का झंझट खत्म, ऐसे करें अप्लाई

Also Read: Bihar Best College: 500 से ज्यादा कोर्स, फीस भी कम, बेस्ट है पटना की ये यूनिवर्सिटी

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन