BTech के बाद LLB में चमका बिहार, IIT पटना के साथ इस कॉलेज को रैंकिंग में तगड़ा पावर
Published by : Ravi Mallick Updated At : 07 Sep 2025 10:59 AM
Bihar Best College: NIRF Ranking 2025 में बिहार का दबदबा (सांकेतिक फोटो)
Bihar Best College: शिक्षा मंत्रालय की तरफ से जारी NIRF Ranking 2025 में बिहार के कॉलेजों का जलवा देखने को मिल रहा है. देश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों की लिस्ट में IIT पटना की रैंक 15 पायदान ऊपर आई है. इसके बाद लॉ कॉलेजों की लिस्ट में भी बिहार के कॉलेज को तगड़ा पावर मिला है. इस कॉलेज को 14 रैंक का फायदा मिला है.
Bihar Best College: शिक्षा के क्षेत्र में बिहार का नाम तेजी से उभरता जा रहा है. हाल ही में शिक्षा मंत्रालय की तरफ से जारी NIRF Ranking 2025 में बिहार के कॉलेजों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है. खासकर इंजीनियरिंग और लॉ के क्षेत्र में बिहार के कॉलेजों ने अपनी पकड़ मजबूत की है. IIT पटना और चाणक्य नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी ने इस रैंकिंग में जबरदस्त प्रगति की है. यह बदलाव राज्य के शिक्षा क्षेत्र में नए उत्साह की लहर बनकर आया है.
Bihar Best College: IIT पटना का कमाल
देश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों की सूची में IIT पटना ने खास जगह बनाई है. NIRF Ranking 2024 में IIT पटना की रैंक 34 थी. लेकिन इस बार 15 पायदान ऊपर आने के बाद IIT पटना की रैंक 19 पर पहुंच गई है. यह उछाल कॉलेज के अकादमिक प्रदर्शन, रिसर्च एक्टिविटी और स्टूडेंट प्लेसमेंट पर आधारित है. IIT पटना ने अपनी पढ़ाई के स्तर को बेहतर बनाया है और रिसर्च में नए प्रयोग किए हैं जिससे इसकी प्रतिष्ठा और बढ़ी है.
चाणक्य नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी की रैंक बढ़ी
इंजीनियरिंग के क्षेत्र में IIT पटना के साथ-साथ लॉ के क्षेत्र में चाणक्य नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (Chanakya NLU) ने भी अपनी स्थिति मजबूत की है. NIRF Ranking 2024 में यह कॉलेज 31वें स्थान पर था. लेकिन इस बार 14 पायदान की उछाल के साथ यह कॉलेज 17वें स्थान पर पहुंच गया है.
NIRF Ranking 2025 Law College List
चाणक्य NLU देश के बेहतरीन लॉ कॉलेजों में शुमार हो चुका है. यह रैंकिंग यूनिवर्सिटी की उत्कृष्टता, फैकल्टी क्वालिटी, रिसर्च पब्लिकेशन और छात्रों की प्रतियोगी सफलता को दर्शाती है. इस रैंकिंग में बिहार के कॉलेजों का प्रदर्शन राज्य के शिक्षा क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बना हुआ है.
NIT Patna की रैंक
इस साल NIT Patna ने भी अपने प्रदर्शन में सुधार किया है. NIRF 2024 में इसकी रैंक 55 थी, जो अब बढ़कर 53 हो गई है. हालांकि यह बदलाव बहुत बड़ा नहीं है, लेकिन यह दिखाता है कि कॉलेज लगातार अपनी शिक्षा और रिसर्च क्वालिटी बेहतर बना रहा है. राज्य के छात्रों के लिए यह अच्छी खबर है क्योंकि इससे कॉलेज की प्रतिष्ठा में वृद्धि हो रही है.
यह भी पढ़ें: बिहार के BTech College की लंबी छलांग, टॉप कॉलेजों की लिस्ट में Rank 34 से पहुंचा 19 पर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










