BHU का कट ऑफ 4 बार गिरेगा, छात्रों को मिलेंगे कई मौके, देखें पूरा शेड्यूल
Published by : Ravi Mallick Updated At : 11 Aug 2025 3:17 PM
BHU UG Admission 2025 Seat Allotment Round
BHU UG Admission 2025: बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) ने यूजी कोर्स में दाखिले का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है. इस साल एडमिशन सीयूईटी यूजी स्कोर के आधार पर होगा. यूनिवर्सिटी ने रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख से लेकर स्पॉट राउंड तक की सभी तारीखें बता दी हैं, जिससे छात्रों को आवेदन, डॉक्यूमेंट तैयार करने और समय पर प्रक्रिया पूरी करने में आसानी होगी.
BHU UG Admission 2025: बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) ने अंडरग्रेजुएट कोर्सेज में एडमिशन के लिए विस्तृत शेड्यूल जारी कर दिया है. इस बार दाखिला प्रक्रिया कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG) के स्कोर पर आधारित होगी. यूनिवर्सिटी ने आवेदन की अंतिम तारीख से लेकर स्पॉट राउंड तक की पूरी टाइमलाइन घोषित कर दी है. इससे छात्रों को अपने डॉक्यूमेंट और तैयारी समय पर पूरी करने में आसानी होगी.
BHU CUET UG Counselling Schedule: देखें पूरा शेड्यूल
| प्रक्रिया | तिथि |
|---|---|
| सीट आवंटन (पहला चरण) | 8 अगस्त 2025 |
| सीट आवंटन (दूसरा चरण) | 11 अगस्त 2025 |
| सीट आवंटन (तीसरा चरण) | 14 अगस्त 2025 |
| सीट आवंटन (चौथा चरण) | 18 अगस्त 2025 |
| प्रैक्टिकल परीक्षा (BPA/BFA/कोटा) | 13 – 16 अगस्त 2025 |
| विभाग में रिपोर्टिंग | 25 अगस्त 2025 |
| कक्षाएं आरंभ | 28 अगस्त 2025 |
| स्पॉट राउंड रजिस्ट्रेशन | 11 – 16 अगस्त 2025 |
| स्पॉट राउंड (दो चरण) | 18 व 22 अगस्त 2025 |
BHU UG Admission 2025 Schedule यहां चेक करें.
BHU UG Admission 2025: चार राउंड में होगी काउंसलिंग
BHU की तरफ से जारी शेड्यूल के अनुसार सीट आवंटन का पहला चरण 8 अगस्त 2025 से शुरू हुआ है. इसके बाद दूसरा चरण 11 अगस्त, तीसरा चरण 14 अगस्त और चौथा चरण 18 अगस्त को आयोजित होगा. बीपीए, बीएफए और स्पोर्ट्स कोटा के अंतर्गत आने वाले छात्रों के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाएं 13 से 16 अगस्त तक होंगी. इन परीक्षाओं में प्रदर्शन के आधार पर भी सीट आवंटन में प्राथमिकता दी जाएगी.
BHU में कब से शुरू होंगी कक्षाएं
सीट मिलने के बाद छात्रों को 25 अगस्त 2025 तक अपने संबंधित विभागों में रिपोर्ट करना होगा. विश्वविद्यालय की कक्षाएं 28 अगस्त से शुरू होंगी. जो छात्र पहले चरणों में सीट हासिल नहीं कर पाए, उनके लिए 11 से 16 अगस्त तक स्पॉट राउंड रजिस्ट्रेशन की सुविधा होगी. इसके बाद 18 और 22 अगस्त को दो चरणों में स्पॉट राउंड आयोजित किए जाएंगे, जिनमें खाली बची सीटों का आवंटन किया जाएगा.
यह भी पढ़ें: बीएचयू दूसरे राउंड का सीट अलॉटमेंट लिस्ट यहां करें चेक, डाउन जाएगा Cut Off
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










