BHU 2nd Cut Off List 2025: बीएचयू दूसरे राउंड का सीट अलॉटमेंट लिस्ट यहां करें चेक, डाउन जाएगा Cut Off

Published by : Ravi Mallick Updated At : 11 Aug 2025 11:41 AM

विज्ञापन

BHU 2nd Cut Off List 2025

BHU 2nd Cut Off List 2025: बीएचयू में पहले राउंड की सीट अलॉटमेंट प्रक्रिया आज यानी 11 अगस्त 2025 को बंद हो जाएगी. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी की तरफ से पहले लिस्ट के लिए सीट फ्रीज करने की आखिरी तारीख है. इसके बाद CUET UG स्कोर पर सीट अलॉटमेंट की दूसरी लिस्ट ऑफिशियल वेबसाइट- bhucuet.samarth.edu.in पर जारी होगी.

विज्ञापन

BHU 2nd Cut Off List 2025: बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में यूजी कोर्स में काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू हो गई है. इस कड़ी में पहले राउंड का सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी हो चुका है. पहले राउंड का सीट अलॉटमेंट जारी होने के बाद दूसरे राउंड के लिए सीट अलॉटमेंट लिस्ट आज यानी 11 अगस्त 2025 को जारी हो जाएगा. छात्र BHU Admission की ऑफिशियल वेबसाइट- bhu.ac.in और bhucuet.samarth.edu.in पर कट ऑफ मार्क्स चेक कर सकते हैं.

BHU 2nd Cut Off List 2025: डाउन जा सकता है कट ऑफ

पहले राउंड का सीट अलॉटमेंट पहले ही जारी किया जा चुका है. जिन छात्रों को पहली लिस्ट में सीट मिली थी, उन्हें तय समय सीमा के भीतर सीट फ्रीज करनी थी. अब दूसरा राउंड उन छात्रों के लिए महत्वपूर्ण है, जिन्हें पहले राउंड में सीट नहीं मिली या वे बेहतर विकल्प चाहते हैं. आज जारी होने वाली दूसरी लिस्ट में कई कोर्स में कट ऑफ थोड़ा कम हो सकता है, जिससे ज्यादा छात्रों को प्रवेश का मौका मिलेगा.

BHU Seat Allotment ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bhucuet.samarth.edu.in पर जाएं.
  • होमपेज पर “UG Admission 2025” सेक्शन पर क्लिक करें.
  • अब “Seat Allotment List” लिंक पर जाएं.
  • अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें.
  • लॉगिन करने के बाद अपनी सीट अलॉटमेंट डिटेल्स देखें और डाउनलोड करें.

कैसे तय होता है कट ऑफ मार्क्स?

बीएचयू में एडमिशन पूरी तरह मेरिट और CUET UG स्कोर पर आधारित है. पहले राउंड में कई हाई स्कोर वाले छात्रों को सीट मिल चुकी है, इसलिए दूसरे राउंड में कट ऑफ थोड़ी नीचे आ सकती है. इसका फायदा उन छात्रों को मिलेगा जिनके अंक पहले राउंड की कट ऑफ से थोड़े कम थे. हालांकि, लोकप्रिय कोर्स जैसे BA (Hons), BCom और BSc में कट ऑफ में बहुत ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं है.

बीएचयू में BCom (Hons.) के लिए CUET का कट ऑफ Domain (Accountancy + Business Studies) और General Test दोनों के औसत या समग्र NTA स्कोर पर आधारित होता है. उदाहरण के लिए, BCom Hons के लिए पिछले वर्षों में सामान्य तौर पर 495 (2024) अंकों तक कट ऑफ रहा है. अनुमानित 2025 के लिए कट-ऑफ स्कोर सामान्य वर्ग में लगभग 480–485 के आस-पास रहेगा.

यह भी पढ़ें: BHU में टूटा रिकॉर्ड! General को 149 नंबर पर भी मिलेगा इस कोर्स में एडमिशन, Cut Off डाउन

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola