बीएचयू में एडमिशन पाने का आखिरी मौका, Offline करें आवेदन

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 01 Sep 2025 2:41 PM

विज्ञापन

बीएचयू

BHU PG Admission Mop Up Round Counselling: बीएचयू में पीजी कोर्सेज के लिए मॉप अप राउंड की काउंसलिंग 6 सितंबर 2025 से शुरू होगी. छात्रों को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे के बीच, आवेदन करना होगा. बीएचयू में पढ़ाई करने का सुनहरा मौका है. आवेदन करने के लिए यहां देखें सभी डिटेल.

विज्ञापन

BHU PG Admission Mop Up Round Counselling: बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) में पीजी कोर्स में दाखिला लेने वालों के लिए काम की खबर है. यूनिवर्सिटी ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 सत्र के पीजी कोर्सेज में एडमिशन के लिए आखिरी मॉप-अप राउंड की काउंसलिंग की तैयारी कर ली है. ये राउंड वैसे छात्रों के लिए जो रेगुलर या स्पॉट राउंड की काउंसलिंग के किसी भी चरण में सीट नहीं ले पाए हैं. 

BHU PG Admission Mop Up Round Counselling: कब से शुरू है मॉप-अप राउंड? 

मॉप अप राउंड की काउंसलिंग 6 सितंबर 2025 से शुरू होगी. मॉप अप राउंड की काउंसलिंग संबंधित डिपार्टमेंट या सेंटर में ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी. छात्रों को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे के बीच, आवेदन करना होगा. डॉक्यूमेंट्स और 2000 के डीडी (डिमांड ड्राफ्ट ) के साथ तैयार रहें. 

Mop Up Round Counselling Result: कब जारी होगा रिजल्ट? 

इस राउंड की काउंसलिंग का रिजल्ट जारी करने के 48 घंटे बाद अंतिम रिजल्ट भी जारी कर दिया जाएगा. ध्यान रहे मॉप अप राउंड के दौरान सीट मिलने के बाद फीस जमा नहीं की तो उनकी डीडी जब्त कर ली जाएगी. इस दौरान डॉक्यूमेंट्स और 2000 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट भी तैयार रखना होगा. 

BHU PG Admission Mop Up Round Counselling: कैसे छात्र ले सकते हैं दाखिला? 

  • रेगुलर या स्पॉट राउंड की काउंसलिंग में सीट नहीं ले पाए 
  • सीट कैंसल या विड्रॉ कर दी 
  • फीस जमा नहीं की 
  • अभी भी वेटिंग में हैं 

बीएचयू पीजीमॉप अप राउंड में पहले से ही रजिस्टर्ड अभ्यर्थियों को प्रवेश का मौका मिलेगा. मगर उन्हीं को योग्य माना जाएगा जिन्होंने किसी भी रेगलुर या स्पॉट राउंड में कोई सीट लॉक न किया हो. 

यह भी पढ़ें- भारत का ये संस्थान, दिखने में किसी Foreign Institute से कम नहीं, पढ़ाई में भी देता है टक्कर

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola