BHU PG Admission 2025: बीएचयू पीजी एडमिशन का आखिरी मौका, तुरंत कर लें रजिस्ट्रेशन

Published by : Ravi Mallick Updated At : 17 Aug 2025 11:53 AM

विज्ञापन

BHU PG Admission 2025

BHU PG Admission 2025: बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी की तरफ से पीजी कोर्सेज में एडमिशन पाने का सुनहरा मौका दिया गया है. BHU की ओर से आज 17 अगस्त 2025 को पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया बंद हो जाएगी. ऐसे में जो छात्र इसके लिए अब तक आवेदन नहीं कर पाए हैं वो अप्लाई कर सकते हैं.

विज्ञापन

BHU PG Admission 2025: बीएचयू में पीजी कोर्स में एडमिशन पाने का आखिरी मौका है. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) की तरफ से पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 17 अगस्त 2025 को बंद हो जाएगी. इसमें आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट- bhucuetpg.samarth.edu.in पर जाना होगा. बता दें कि रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया रात 11:59 तक ही जारी रहेगी.

BHU PG Admission 2025 मॉपअप राउंड

बीएचयू में इस समय मॉपअप राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन चल रहा है. इस राउंड में छात्रों को उन सीटों पर एडमिशन का मौका मिलेगा जो अब तक खाली रह गई हैं. खास बात यह है कि इस बार कुल 385 सब्जेक्ट ग्रुप्स में एडमिशन पाने का अवसर है. यानी अलग-अलग विषयों में पढ़ाई करने का सपना देखने वाले उम्मीदवारों के पास आखिरी चांस है.

BHU PG Admission Registration: ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं – bhucuetpg.samarth.edu.in
  • होमपेज पर दिए गए Registration/Login लिंक पर क्लिक करें.
  • अपने CUET PG रोल नंबर और अन्य डिटेल्स डालकर लॉगिन करें.
  • अब आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें.
  • सब्जेक्ट ग्रुप और कॉलेज का चयन करें.
  • रजिस्ट्रेशन फीस का ऑनलाइन पेमेंट करें.
  • फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें.

खाली हैं कॉलेजों में सीटें

बीएचयू ने एक आधिकारिक लिस्ट जारी की है जिसमें उन संबद्ध कॉलेजों का जिक्र है जहां सीटें खाली हैं. इसमें आर्य महिला पीजी कॉलेज, वसंत महिला महाविद्यालय, डीएवी कॉलेज, वसंत कन्या महाविद्यालय जैसे प्रमुख संस्थानों के नाम शामिल हैं. इन कॉलेजों में अब भी योग्य उम्मीदवारों के लिए एडमिशन का मौका मौजूद है. ऐसे में जिन छात्रों को अब तक सीट अलॉट नहीं हुई थी, वे इस मॉपअप राउंड में आवेदन करके एडमिशन ले सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Best BTech Branch: कंप्यूटर साइंस छोड़ रहे छात्र! बीटेक के इस ब्रांच की बढ़ी डिमांड

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola