BHU Admission 2025: बीएचयू में अंडर ग्रेजुएशन के 19 कोर्स में एडमिशन, देखें डॉक्यूमेंट्स की डिटेल्स
Published by : Ravi Mallick Updated At : 26 Aug 2025 7:35 PM
बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी की फाइल फोटो (BHU UG ADMISSION 2025)
BHU Admission 2025: सीयूईटी यूजी परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू होने वाली है. सीयूईटी यूजी काउंसलिंग (CUET UG Counselling 2025) शुरू होने से पहले यूनिवर्सिटी के अंडर ग्रेजुएशन प्रोग्राम्स की लिस्ट जारी हो गई है. बीएचयू में एडमिशन लेने के इच्छुक छात्र कोर्स की लिस्ट यहां देख सकते हैं.
BHU Admission 2025 by CUET UG: बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) में एडमिशन प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने जा रही है. CUET UG 2025 परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद विश्वविद्यालय की अंडरग्रेजुएट एडमिशन प्रक्रिया को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं. यह विश्वविद्यालय भारत की सबसे प्रतिष्ठित सेंट्रल यूनिवर्सिटीज में से एक है.
BHU Admission 2025: CUET स्कोर से होगा एडमिशन
बीएचयू में अंडरग्रेजुएशन कोर्स में दाखिला कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG) के माध्यम से होता है. यह परीक्षा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित की जाती है. जो छात्र बीएचयू में दाखिला लेना चाहते हैं, उन्हें CUET में अच्छा स्कोर लाना होगा.
BHU How many Course: कितने कोर्स में होता है एडमिशन?
वर्तमान में बीएचयू अपने अंडर ग्रेजुएट प्रोग्राम्स के तहत कुल 19 पाठ्यक्रमों में दाखिला देता है. इन कोर्स में बीए, बीकॉम, बीएससी, बीएफए, बीपीए, बीए एलएलबी, बीएससी एग्रीकल्चर, बीए सोशल साइंस आदि शामिल हैं. इन सभी कोर्स में दाखिला केवल CUET स्कोर के आधार पर ही होता है.
BHU Admission 2025 Counselling: काउंसलिंग प्रक्रिया कब होगी शुरू?
CUET UG रिजल्ट के जारी होते ही बीएचयू की काउंसलिंग प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी. छात्र बीएचयू की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर काउंसलिंग पोर्टल के जरिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. काउंसलिंग में छात्रों को अपने पसंदीदा कोर्स और कॉलेज का विकल्प भरना होगा. इसके बाद मेरिट लिस्ट के अनुसार सीट अलॉट की जाएगी.
BHU UG Admission 2025: अनुमानित कटऑफ स्कोर
| कोर्स का नाम | अनुमानित कटऑफ स्कोर (CUET Score /800) |
|---|---|
| बीए (ऑनर्स) – हिंदी / इंग्लिश / अन्य भाषा | 620 – 680 |
| बीए (ऑनर्स) – सोशल साइंस | 600 – 660 |
| बीकॉम (ऑनर्स) | 640 – 700 |
| बीएससी (मैथ्स ग्रुप) | 630 – 690 |
| बीएससी (बायोलॉजी ग्रुप) | 620 – 670 |
| बीएससी एग्रीकल्चर | 610 – 660 |
| बीए एलएलबी (5 वर्षीय कोर्स) | 680 – 740 |
| बीएफए (Bachelor of Fine Arts) | 550 – 620 |
| बीपीए (Bachelor of Performing Arts) | 520 – 600 |
BHU Admission 2025 by CUET UG Course Details Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें.
BHU Admission Documents: कौन-कौन से डॉक्यूमेंट होंगे जरूरी?
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे सभी डॉक्यूमेंट्स की फोटोकॉपी और मूल प्रति साथ लेकर जाएं. काउंसलिंग के दौरान निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:-
- CUET स्कोर कार्ड
- 12वीं की मार्कशीट
- जन्म प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- आधार कार्ड
- कैटेगरी सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)
BHU को क्यों माना जाता है खास
बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी न केवल एक शैक्षणिक संस्था है, बल्कि एक सांस्कृतिक धरोहर भी है. NIRF Ranking 2024 में BHU को देश की टॉप सेंट्रल यूनिवर्सिटीज में 6वां स्थान मिला है. ये यूनिवर्सिटी अपने टॉप लेवल के फैकल्टी और बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए काफी मशहूर है.
BHU में दाखिला लेना लाखों छात्रों का सपना होता है. CUET स्कोर के माध्यम से अब यह सपना और भी पारदर्शी और सरल हो गया है. यदि आप बीएचयू में प्रवेश लेना चाहते हैं, तो समय रहते सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखें और काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेना न भूलें.
BHU Top Faculty: बीएचयू के टॉप विभाग
बीएचयू में कई कॉलेज हैं जो विभिन्न विषयों में शिक्षा प्रदान करते हैं. इनमें से कुछ प्रमुख विभाग निम्नलिखित हैं:-
| क्रमांक | कॉलेज / संकाय का नाम | प्रमुख कोर्स / विशेषज्ञता |
|---|---|---|
| 1 | फैकल्टी ऑफ आर्ट्स (Faculty of Arts) | बीए और मानविकी विषय जैसे हिंदी, संस्कृत, अंग्रेज़ी, दर्शनशास्त्र आदि |
| 2 | फैकल्टी ऑफ साइंस (Faculty of Science) | बीएससी के अंतर्गत फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी, मैथमेटिक्स आदि |
| 3 | फैकल्टी ऑफ सोशल साइंस (Faculty of Social Sciences) | समाजशास्त्र, राजनीति विज्ञान, इतिहास, भूगोल आदि |
| 4 | इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़ (Institute of Medical Sciences) | एमबीबीएस, बीएएमएस, बीयूएमएस, बीडीएस आदि मेडिकल कोर्स |
| 5 | इंस्टिट्यूट ऑफ एग्रीकल्चर साइंसेज़ (Institute of Agriculture Sciences) | बीएससी एग्रीकल्चर, एग्रीकल्चर साइंस में स्पेशलाइजेशन |
| 6 | सेंटर फॉर फाइन आर्ट्स और परफॉर्मिंग आर्ट्स | बीएफए (Fine Arts), बीपीए (Performing Arts), संगीत, नृत्य आदि |
BHU में दाखिला लेना लाखों छात्रों का सपना होता है. CUET स्कोर के माध्यम से अब यह सपना और भी पारदर्शी और सरल हो गया है. यदि आप बीएचयू में प्रवेश लेना चाहते हैं, तो समय रहते सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखें और काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेना न भूलें.
बीएचयू में अंडर ग्रेजुएशन के 19 कोर्स में एडमिशन कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG Score) के माध्यम से होता है. इन कोर्स में एडमिशन की डिटेल्स यहां देख सकते हैं. बता दें कि BHU का नाम देश के टॉप सेंट्रल यूनिवर्सिटी की लिस्ट में शामिल है. NIRF Ranking 2024 में इस कॉलेज को रैंक 6 प्राप्त है.
ये भी पढ़ें: बिहार की इस यूनिवर्सिटी में मिलेगा सीयूईटी स्कोर के आधार पर दाखिला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










