प्लेसमेंट में IIT को टक्कर देता है ये सरकारी कॉलेज, Google में 49 लाख का पैकेज

Published by : Ravi Mallick Updated At : 05 Oct 2025 4:15 PM

विज्ञापन

Best BTech College (सांकेतिक फोटो)

Best BTech College: गूगल में नौकरी पाना हर छात्र का सपना होता है. भारत में IITs का नाम Google जैसी कंपनियों में प्लेसमेंट देने वाले कॉलेजों की लिस्ट में सबसे ऊपर आता है. हालांकि, यूपी के एक सरकारी कॉलेज की चर्चा हर तरफ अपने शानदार प्लेसमेंट पैकेज को लेकर हो रही है. इस कॉलेज के छात्रों को Google में प्लेसमेंट मिला है.

विज्ञापन

Best BTech College: हर इंजीनियरिंग छात्र का सपना होता है कि वह पढ़ाई पूरी करने के बाद Google या Microsoft जैसी टॉप टेक कंपनियों में नौकरी पाए. आमतौर पर ऐसे बड़े प्लेसमेंट IITs या NITs जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से ही देखने को मिलते हैं. लेकिन इस बार यूपी के एक सरकारी कॉलेज ने सभी को चौंका दिया है.

Best BTech College in UP: यूपी के टॉप कॉलेज में शामिल

लखनऊ स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (IET Lucknow) ने शानदार प्लेसमेंट रिकॉर्ड बनाया है. यहां के छात्रों को Google और Microsoft जैसी दिग्गज कंपनियों से करोड़ों के पैकेज पर नौकरी मिली है. इस कॉसेज का नाम यूपी के बेस्ट कॉलेज की लिस्ट में शामिल है.

IET Lucknow Placement 2025 Brochure

Which College is Better Than IITs: प्लेसमेंट में आईआईटी को टक्कर देने वाला कॉलेज

यह उपलब्धि इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (IET Lucknow) के छात्रों ने हासिल की है. यह कॉलेज उत्तर प्रदेश सरकार के अधीन एक प्रमुख इंजीनियरिंग संस्थान है. IET की स्थापना 1984 में हुई थी और यह डॉ एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय (AKTU) से संबद्ध है. हर साल यहां हजारों छात्र बीटेक, एमटेक और एमबीए जैसे कोर्सेज में एडमिशन लेते हैं.

How Many Student Get Google Job: गूगल में कितने छात्रों का प्लेसमेंट?

IET लखनऊ के दो छात्रों ने Google में शानदार प्लेसमेंट हासिल किया है. इन दोनों छात्रों को 49 लाख रुपये प्रतिवर्ष (CTC) का पैकेज मिला है. यह किसी भी सरकारी कॉलेज के लिए गर्व की बात है. Google जैसी कंपनी में चयन होना छात्रों की मेहनत और कॉलेज के मजबूत तकनीकी माहौल का नतीजा है.

What is Highest Package in Microsoft in IET: माइक्रोसॉफ्ट में कितने का पैकेज?

Google के साथ-साथ Microsoft ने भी IET के एक छात्र को ऑफर दिया है. इस छात्र को 52 लाख रुपये प्रति वर्ष का पैकेज मिला है. इसके अलावा भी आईईटी लखनऊ में कई बड़ी कंपनियों से टॉप प्लेसमेंट मिला है.

What is Off Campus in IET Lucknow: ऑफ-कैंपस प्लेसमेंट कितना रहा?

IET लखनऊ का ऑफ-कैंपस प्लेसमेंट भी काफी शानदार रहा है. यहां के एक छात्र को 1.2 करोड़ रुपये के ऑफ-कैंपस पैकेज पर नौकरी मिली है. यह पैकेज कई IIT या IIIT के औसत प्लेसमेंट से भी ज्यादा है.

यह भी पढ़ें: BTech छात्र के लिए कौन सा कॉलेज है बेस्ट? आईआईटी मद्रास या आईआईटी बॉम्बे, जानें

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola