BTech छात्र के लिए कौन सा कॉलेज है बेस्ट? आईआईटी मद्रास या आईआईटी बॉम्बे, जानें

Published by :Shambhavi Shivani
Published at :27 Nov 2025 9:21 AM (IST)
विज्ञापन
IIT Bombay Vs IIT Madras

आईआईटी बॉम्बे VS आईआईटी मद्रास (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

IIT Bombay Vs IIT Madras: आईआईटी मद्रास (IIT Madras) और आईआईटी बॉम्बे (IIT Bombay) दोनों संस्थान ही देश के बेहतरीन संस्थान में शामिल है. यहां की पढ़ाई और प्लेसमेंट सभी काफी अच्छी है. आइए, हाल की NIRF रैंकिंग और प्लेसमेंट से समझते हैं, दोनों संस्थान में से कौन सा बेहतर है.

विज्ञापन

IIT Bombay Vs IIT Madras: देश के शीर्ष इंजीनियरिंग संस्थानों की बात की जाए तो सबसे पहले नाम आता है, आईआईटी मद्रास (IIT Madras) और आईआईटी बॉम्बे (IIT Bombay) का. दोनों संस्थान न सिर्फ भारत में बल्कि वैश्विक स्तर पर भी अपनी रिसर्च, फैकल्टी और प्लेसमेंट के लिए मशहूर हैं. लेकिन अक्सर स्टूडेंट्स के मन में सवाल उठता है कि इनमें से कौन सा संस्थान बेहतर है? आइए, हालिया NIRF रैंकिंग 2025 और प्लेसमेंट के आंकड़ों के आधार पर तुलना करते हैं.

IIT Madras NIRF Ranking 2025: लगातार नंबर 1

NIRF रैंकिंग 2025 में IIT मद्रास ने एक बार फिर ओवरऑल कैटेगरी में पहला स्थान हासिल किया है. खास बात यह है कि संस्थान ने पिछले 7 सालों से लगातार यह पोजिशन बनाए रखा है. वहीं इंजीनियरिंग कैटेगरी में भी IIT मद्रास ने पिछले 10 सालों से पहला स्थान बनाए रखा है.

रिसर्च में है आगे 

संस्थान की खासियत यह है कि यहां रिसर्च बेस्ड पढ़ाई पर काफी जोर दिया जाता है. यहां के कई प्रोफेसर IEEE, ACM और INAE जैसे प्रतिष्ठित शोध संस्थानों से जुड़े हुए हैं.

IIT Madras Placement: देखें आईआईटी मद्रास का प्लेसमेंट

प्लेसमेंट 2025 में IIT मद्रास का दबदबा साफ दिखा. यहां का उच्चतम पैकेज (IIT Madras Highest Package) 4.3 करोड़ रुपये रहा. 

IIT Bombay NIRF Ranking 2025: देखें आईआईटी बॉम्बे की रैंकिंग 

NIRF रैंकिंग 2025 में IIT बॉम्बे को ओवरऑल तीसरा स्थान और इंजीनियरिंग कैटेगरी में भी तीसरा स्थान मिला है. आईआईटी बॉम्बे खासतौर पर पढ़ाई और इनोवेशन के लिए जाना जाता है. 

रिसर्च 

IIT बॉम्बे में रिसर्च के साथ-साथ मास्टर लेवल पर MTech, MBA, MSc, MDes, MA, MDP, MPP, MS by Research, MA by Research और MDes by Research जैसे विभिन्न कार्यक्रम उपलब्ध हैं. हालांकि, आईआईटी बॉम्बे में रिसर्च से ज्यादा इनोवेशन बेस्ड स्टडी पर ध्यान दिया जाता है. 

IIT Bombay Placement: प्लेसमेंट है शानदार

वहीं प्लेसमेंट की बात करें तो वर्ष 2025 में यहां का उच्चतम पैकेज (IIT Bombay Highest Package) 2.2 करोड़ रुपये गया. 

IIT Madras VS IIT Bombay: कौन है बेहतर? 

अगर बात रैंकिंग और प्लेसमेंट की जाए तो IIT मद्रास अभी भी आगे है और देश का नंबर-वन IIT माना जा रहा है. वहीं, IIT बॉम्बे अपनी मजबूत इंडस्ट्री कनेक्शन और इनोवेशन के लिए जाना जाता है. अगर आप रिसर्च और टॉप रैंकिंग को प्राथमिकता देते हैं तो IIT मद्रास बेस्ट विकल्प है. वहीं, अगर आपका फोकस मैनेजमेंट, इंडस्ट्री लिंक और नौकरी पर ध्यान दे रहे हैं तो IIT बॉम्बे भी किसी से कम नहीं.

यह भी पढ़ें- CUET UG Score के बिना मिलेगा दिल्ली यूनिवर्सिटी में दाखिला, यहां देखें नियम

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola