Best BTech College 2025: बीटेक के बाद करोड़ों में Salary, इन कॉलेज से पूरा होता है Google और Microsoft में काम करने का सपना!
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 21 Jul 2025 2:52 PM
Best BTech College 2025
Best BTech College 2025: कंप्यूटर साइंस से बीटेक करना है तो आईआईटी मद्रास से करें. ये CSE के लिए बेस्ट ऑप्शन है. IIT Madras की तरह और भी कॉलेज हैं, जो सीएस के लिए फेमस हैं जैसे कि आईआईटी बॉम्बे, आईआईटी दिल्ली. आइए, इनकी एनआईआरएफ रैंकिंग देखें-
Best BTech College 2025: इंजीनियरिंग आज भी 12वीं के बाद छात्रों की पहली पसंद है. बड़ी संख्या में युवा चाहते हैं कि उनका दाखिला आईआईटी में हो जाए. बीटेक ब्रांच में सबसे ज्यादा डिमांड कंप्यूटर साइंस (CS) की है. तकनीक के क्षेत्र में सीएसई का बोलबाला है. हालांकि, सीएसई में दाखिला मिलना इतना आसान नहीं है. छात्रों को इसके लिए कड़ी मेहनत करनी होती है और जेईई एडवांस (JEE Advanced) में उच्च रैंक हासिल करने के लिए छात्रों को अच्छा कटऑफ लाना होता है.
Top IITs: आईआईटी टॉप संस्थान में से एक है
सीएसई हो या अन्य कोई ब्रांच छात्रों की पहली पसंद है आईआईटी. कई नेशनल और ग्लोबल रैंकिंग के अनुसार, IIT का नाम भारत के सर्वश्रेष्ठ टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट में शामिल है. भारत में कुल 23 आईआईटी हैं. आईआईटी मद्रास (IIT Madras) और आईआईटी दिल्ली (IIT Delhi) बीते कई सालों से NIRF रैंकिंग में सबसे अच्छा परफॉर्म कर रहा है.
Top IITs Ranking: टॉप 10 आईआईटी के नाम और रैंकिंग
अगर आप भी आईआईटी से सीएस ब्रांच में बीटेक करने का मन बना रहें तो यहां रैंकिंग देखें-
| NIRF Eng. Ranking 2024 | Institute Name | QS World Ranking 2026 |
| 1 | IIT Madras | 180 |
| 2 | IIT Delhi | 123 |
| 3 | IIT Bombay | 129 |
| 4 | IIT Kanpur | 222 |
| 5 | IIT Kharagpur | 215 |
| 6 | IIT Roorkee | 339 |
| 7 | IIT Guwahati | 334 |
| 8 | IIT Hyderabad | 664 |
| 9 | NIT Tiruchirappalli | – |
| 10 | IIT BHU Varanasi | 566 |
यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस बार जेईई एडवांस (JEE Advanced 2025) परीक्षा में कुल 54,378 कैंडिडेट्स सफल हुए थे. वहीं जोसा काउंसलिंग 2025 के लिए करीब में 1 लाख 72 हजार छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया था.
IIT Madras: आईआईटी मद्रास में मिलता है लाखों का पैकेज
आईआईटी मद्रास ने अपना कंप्यूटर साइंस विभाग 1973 में विकसित किया था. वहीं बीटेक कोर्सेज की शुरुआत 1983 से हुई. मिली जानकारी के अनुसार, आज के समय में इस डिपार्टमेंट में करीब 700 ऐसे छात्र हैं, जिनमें से 60 प्रतिशत पोस्ट ग्रेजुएशन कर रहे हैं. आईआईटी मद्रास में शोध कार्यों को काफी प्रमोट किया जाता है.
वहीं प्लेसमेंट (IIT Madras Placement) की बात करें तो 2024 में आईआईटी मद्रास में कंप्यूटर साइंस में बीटेक के लिए एवरेज और एवरेज सीटीसी क्रमशः 37.50 लाख रुपये और 52.32 लाख रुपये रहा. वहीं ऐसे स्टूडेंट्स जिनके पास ड्यूल डिग्री थी, उनके लिए ये आंकड़ा और भी ज्यादा रहा. आईआईटी मद्रास से पढ़ाई करने के बाद कई छात्र ऐसे हैं जिनकी सेलेक्शन Google और Microsoft जैसी कंपनी के लिए हुआ है.
यह भी पढ़ें- Bihar Police Salary: बिहार पुलिस में इस पद के लिए 60000 रुपये तक है सैलरी, बस आना चाहिए ये काम
यह भी पढ़ें- 20000 रुपये हर महीने पॉकेट में, BHU में Internship का सुनहरा मौका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










