Best BTech Branch: कंप्यूटर साइंस पर भारी पड़ा यह ब्रांच, 64 लाख का हाईएस्ट पैकेज

Published by : Ravi Mallick Updated At : 27 Aug 2025 5:59 PM

विज्ञापन

Best BTech Branch MNIT Jaipur (सांकेतिक फोटो)

Best BTech Branch: इंजीनियरिंग के सबसे मशहूर ब्रांच की बात करें तो सबसे ऊपर नाम कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग का आता है. हालांकि, कई कॉलेज के प्लेसमेंट रिकॉर्ड में BTech Computer Science ब्रांच का रिकॉर्ड कम हुआ है. वहीं, कुछ ब्रांच ऐसे हैं जिनका प्लेसमेंट रिकॉर्ड कंप्यूटर साइंस से बेहतर रहा है. ऐसे ही एक कॉलेज के प्लेसमेंट रिकॉर्ड के बारे में विस्तार से जानते हैं.

विज्ञापन

Best BTech Branch: जब भी इंजीनियरिंग के सबसे लोकप्रिय ब्रांच की चर्चा होती है तो सबसे पहले नाम कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग का ही आता है. देश-दुनिया के टॉप आईटी सेक्टर और टेक कंपनियों में सबसे ज्यादा मांग इसी ब्रांच (Best BTech Branch) के छात्रों की रहती है. हालांकि, हाल के कुछ सालों में देखा गया है कि कंप्यूटर साइंस का प्लेसमेंट रिकॉर्ड हमेशा हर कॉलेज में टॉप पर नहीं रहता. कई बार दूसरी ब्रांच के छात्र बेहतर परफॉर्म करके ज्यादा पैकेज हासिल कर लेते हैं.

MNIT Jaipur Placement Record: 64 लाख का हाईएस्ट पैकेज

मालवीय नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी जयपुर (MNIT Jaipur) देश के प्रमुख इंजीनियरिंग कॉलेजों में गिना जाता है. यहां हर साल देश–विदेश की बड़ी कंपनियां प्लेसमेंट ड्राइव में हिस्सा लेती हैं. सेशन 2023-24 में इस कॉलेज ने शानदार प्लेसमेंट रिकॉर्ड बनाया. कंप्यूटर साइंस के छात्रों को इस साल 64 लाख रुपये का हाईएस्ट पैकेज मिला. लेकिन यहां परंपरागत सोच से अलग एक खास ट्रेंड देखने को मिला, जब दूसरी ब्रांच ने कंप्यूटर साइंस को पीछे छोड़ दिया.

MNIT Jaipur Placement Record 2023-24 यहां चेक करें.

Best BTech Branch: कंप्यूटर साइंस में कम हुआ प्लेसमेंट

MNIT जयपुर के 2023-24 सेशन में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग ब्रांच (BTech ECE Branch) ने कंप्यूटर साइंस से बेहतर परफॉर्मेंस दी. इस ब्रांच के 78.38 फीसदी छात्रों को जॉब ऑफर मिले जबकि कंप्यूटर साइंस (BTech Computer Science) में यह आंकड़ा 75.4 फीसदी रहा. इसी तरह पिछले सेशन 2022-23 में भी इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग ने कमाल दिखाया.

इस ब्रांच में हाईएस्ट पैकेज 64 लाख रुपये का रहा जबकि कंप्यूटर साइंस का हाईएस्ट पैकेज 57.75 लाख रुपये तक सीमित रह गया, इन आंकड़ों से साफ है कि अब सिर्फ कंप्यूटर साइंस ही नहीं बल्कि इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसी ब्रांच भी बेहतरीन अवसर प्रदान कर रही हैं.

यह भी पढ़ें: इस राज्य में बीटेक की 70 हजार सीटें खाली, बिना JEE-CUET ऐसे मिलेगा दाखिला

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola