ePaper

AYUSH UG Counselling 2025: राउंड 2 रजिस्ट्रेशन शुरू, सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 25 सितंबर को

Updated at : 17 Sep 2025 12:32 PM (IST)
विज्ञापन
AYUSH UG Counselling 2025

एडमिशन के लिए जाती स्टूडेंट की सांकेतिक तस्वीर (AYUSH UG Counselling 2025)

AYUSH UG Counselling 2025 के राउंड 2 रजिस्ट्रेशन 17 सितंबर से शुरू हो गए हैं. इच्छुक छात्र aaccc.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं. चॉइस फिलिंग 21 सितंबर तक होगी और सीट एलॉटमेंट रिजल्ट 25 सितंबर 2025 को जारी किया जाएगा. उम्मीदवारों को तय समय सीमा के भीतर रिपोर्टिंग और एडमिशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी.

विज्ञापन

AYUSH NEET UG Counselling 2025 में दाखिला लेने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर है. AYUSH Admission Central Counseling Committee (AACCC) ने राउंड 2 की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह प्रक्रिया 17 सितंबर 2025 से आधिकारिक वेबसाइट aaccc.gov.in पर चल रही है. अब छात्र अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स चुनने के लिए आवेदन कर सकते हैं. इस राउंड के सीट एलॉटमेंट रिजल्ट 25 सितंबर को जारी होंगे.

AYUSH UG Counselling 2025: राउंड 2 रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया

राउंड 2 की काउंसलिंग में वे छात्र शामिल हो सकते हैं. जिन्होंने राउंड 1 में भाग नहीं लिया था. जिन्होंने राउंड 1 में रजिस्ट्रेशन किया था लेकिन सीट अलॉट नहीं हुई. जिन्होंने राउंड 1 में सीट ली थी लेकिन अपग्रेडेशन के लिए विकल्प चुना. रजिस्ट्रेशन के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लॉगिन करना होगा और आवेदन फॉर्म भरना होगा. इसके बाद कॉलेज और कोर्स की पसंद (choice filling) करनी होगी.

AYUSH UG Counselling 2025: महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)

  • राउंड 2 रजिस्ट्रेशन की शुरुआत: 17 सितंबर 2025
  • चॉइस फिलिंग की आखिरी तारीख: 21 सितंबर 2025
  • सीट एलॉटमेंट प्रोसेस: 22 से 24 सितंबर 2025
  • राउंड 2 सीट एलॉटमेंट रिजल्ट: 25 सितंबर 2025
  • रिपोर्टिंग और एडमिशन की प्रक्रिया: 26 सितंबर से 1 अक्टूबर 2025.

AYUSH UG Counselling 2025: किन कोर्स में मिलेगा एडमिशन?

AYUSH NEET UG Counselling के जरिए छात्रों को आयुर्वेद, यूनानी, सिद्धा और होम्योपैथी जैसे कोर्सेज में दाखिला मिलता है. देशभर के विभिन्न सरकारी और प्राइवेट कॉलेजों की सीटें इसी काउंसलिंग प्रक्रिया से भरी जाती हैं.

AYUSH UG Counselling 2025: कैसे करें आवेदन?

  • आधिकारिक वेबसाइट aaccc.gov.in पर जाएं.
  • “UG Counselling 2025 Round 2 Registration” लिंक पर क्लिक करें.
  • लॉगिन या नया पंजीकरण करें.
  • आवेदन फॉर्म भरें और फीस जमा करें.
  • कॉलेज और कोर्स की चॉइस भरें और सबमिट करें.

इसे भी पढ़ें- 10वीं के बाद साइंस, कॉमर्स या Arts में क्या है बेहतर? सेलेक्ट करते समय इन बातों का रखें ध्यान

इसे भी पढ़ें- RRB NTPC Result 2025: रेलवे एनटीपीसी रिजल्ट कैसे देखें? Check करने का ये है आसान तरीका

विज्ञापन
Shubham

लेखक के बारे में

By Shubham

प्रभात खबर डिजिटल में सीख रहे हैं...Shubham की स्कूल की शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से लेकर रोजगार से जुड़ी खबरों पर अच्छी पकड़ है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करंट अफेयर्स के अलावा एजुकेशन न्यूज, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स और बोर्ड एग्जाम/रिजल्ट से जुड़ी खबरों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। शुभम को कुल 5 वर्षों का अनुभव है और वह पूर्व में स्टडी अब्राॅड प्लेटफाॅर्म LeverageEdu और दैनिक जागरण (Dainik Jagran) में कंटेंट क्रिएटर/डेवलपर रहे चुके हैं। शुभम से shubham@prabhatkhabar.in और 9721551782 पर कॉन्टैक्ट किया जा सकता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola