Admission Alert 2026 : बारहवीं के बाद फुटवियर डिजाइनिंग में बनाएं करियर, एडमिशन के लिए जल्द करें अप्लाई

footwear industry career
भारत की फुटवियर इंडस्ट्री करियर के लिहाज से एक बेहतरीन संभावनाओं वाला कार्यक्षेत्र है. बारहवीं के बाद छात्र फुटवियर डिजाइन एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट के बैचलर कोर्सेज के साथ खुद को फुटवियर इंडस्ट्री में भविष्य बनाने की दिशा में आगे बढ़ा सकते हैं...
Admission Alert 2026 : फुटवियर डिजाइन एवं प्रोडक्ट इनोवेशन में करियर के लिए तैयार करने वाले देश के प्रमुख संस्थान फुटवियर डिजाइन एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट (एफडीडीआई) में विभिन्न कोर्सेज में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन जारी है. इस संस्थान के देश भर में कुल 12 कैंपस हैं. ये कैंपस नोएडा, कोलकाता, रोहतक, फुरसतगंज (रायबरेली), चेन्नई, जोधपुर, छिंदवाड़ा, गुना, अंकलेश्वर (सूरत), पटना, हैदराबाद, चंडीगढ़ में स्थित हैं. आप अगर बारहवीं के बाद किसी प्रोफेशनल कोर्स में प्रवेश लेना चाहते हैं, तो एफडीडीआई में एडमिशन के लिए छात्र 5 मई तक आवेदन कर सकते हैं. अकादमिक सत्र की शुरुआत 29 जुलाई, 2026 से होगी.
बीडेस व बीबीए में लें सकते हैं एडमिशन
एफडीडीआई चार वर्षीय बैचलर ऑफ डिजाइन (बीडेस) करने का मौका दे रहा है. छात्र यहां के स्कूल ऑफ फुटवियर डिजाइन एंड प्रोडक्शन से चार वर्षीय बीडेस कर सकते हैं- फुटवियर डिजाइन एंड प्रोडक्शन/ स्पोर्ट्स एंड लाइफस्टाइल फुटवियर डिजाइन/ हाई फैशन फुटवियर में.
स्कूल ऑफ लेदर एंड एसेसरीज डिजाइन से डिजिटल प्रोडक्ट एंड वर्चुअल प्रोटोटाइपिंग/ लेदर लाइफस्टाइल एंड प्रोडक्ट डिजाइन में बीडेस करने का विकल्प है. वहीं स्कूल ऑफ फैशन डिजाइन से फैशन डिजाइन/टेक्सटाइल एंड अपेरल डिजाइन/ फैशन कम्युनिकेशन में बीडेस कर सकते हैं.
इस संस्थान का स्कूल ऑफ रिटेल एंड फैशन मर्चेंडाइज कई स्पेशलाइजेशन के साथ बीबीए प्रोग्राम भी संचालित करता है. छात्र यहां से रिटेल एंड फैशन मर्चेंडाइज/सप्लाई चेन मैनेजमेंट/ डाटा साइंस एनालिटिक्स/ग्लोबल एंड लग्जरी ब्रांड मैनेजमेंट में चार वर्षीय बीबीए कर सकते हैं.
एडमिशन के लिए जरूरी योग्यता
सभी कोर्सेज में एडमिशन के लिए किसी भी विषय में बारहवीं पास छात्र अप्लाई कर सकते हैं, लेकिन बीबीए के लिए जहां सिर्फ बारहवीं पास होना पर्याप्त है, बीडेस प्रोग्राम के लिए योग्यता बारहवीं/यूसीड रैंक है. इसके साथ ही अभ्यर्थी की आयु 1 जुलाई, 2026 को 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए. योग्यता के बारे में विस्तार से जानने के लिए प्रॉस्पेक्टस देखें.
एंट्रेंस से मिलेगा दाखिला
उपरोक्त कोर्सेज में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को एफडीडीआई की ओर से आयोजित ऑल इंडिया सिलेक्शन टेस्ट (एआईएसटी) 2026 देना होगा. टेस्ट का आयोजन 10 मई, 2026 को देश के 36 शहरों में किया जायेगा. मेरिट के आधार पर छात्रों को काउंसलिंग के लिए बुलाया जायेगा. टेस्ट के पैटर्न एवं पाठ्यक्रम के बारे में जानने के लिए इंस्टीट्यूट की वेबसाइट से प्रॉस्पेक्टस डाउनलोड कर सकते हैं.
ऑनलाइन करें अप्लाई, अंतिम तिथि है नजदीक
यहां एडमिशन लेना चाहते हैं, इंस्टीट्यूट की वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की अंतिम तिथि आगे बढ़ाकर 5 मई, 2026 कर दी गयी है.
विवरण देखें : https://admissions.fddiindia.com/
यह भी पढ़ें : Admission Alert 2026 : रूरल मैनेजमेंट में बनाना है करियर, तो ले सकते हैं यहां एडमिशन
यह भी पढ़ें : Admission Alert 2026 : नेशनल शुगर इंस्टीट्यूट दे रहा है शुगर टेक्नोलॉजी में पीजीडी समेत कई अन्य कोर्स में एडमिशन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Singh Parihar
Senior Copywriter, 15 years experience in journalism. Have a good experience in Hindi Literature, Education, Travel & Lifestyle...
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










