Admission Alert 2026 : नेशनल शुगर इंस्टीट्यूट दे रहा है शुगर टेक्नोलॉजी में पीजीडी समेत कई अन्य कोर्स में एडमिशन

Published by :Preeti Singh Parihar
Published at :28 Apr 2026 5:29 PM (IST)
विज्ञापन
Admission Alert 2026

Admission Alert 2026

भारत में लगभग 5.7 मिलियन हेक्टेयर भूमि पर गन्ने की खेती होती है और यह दुनिया का सबसे बड़ा चीनी उपभोक्ता और दूसरा सबसे बड़ा चीनी उत्पादक देश है.चीनी मिलों के आधुनिकीकरण और इथेनॉल प्लांट की स्थापना ने इस क्षेत्र में रोजगार के मौकों में बढ़ोतरी की है. आप अगर इस इंडस्ट्री में एक बेहतरीन करियर की शुरुआत करना चाहते हैं, तो नेशनल शुगर इंस्टीट्यूट के जॉब ओरिएंटेड कोर्सेज के साथ खुद को तैयार कर सकते हैं...

विज्ञापन

Admission Alert 2026 : भारतीय शुगर इंडस्ट्री अब ‘सर्कुलर इकोनॉमी’ मॉडल पर काम कर रही है, जिसमें चीनी मिलें केवल चीनी बनाने का केंद्र नहीं होंगी, बल्कि इनमें इथेनॉल, बिजली और जैविक खाद बनाने जैसे कार्य शामिल किये जायेंगे. जाहिर है इस विस्तार के साथ शुगर इंडस्ट्री में जॉब के नये मौके भी बनेंगे. इस इंडस्ट्री के लिए पेशेवरों को तैयार करने वाले देश के प्रमुख संस्थान नेशनल शुगर इंस्टीट्यूट के विभिन्न कोर्सेज में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है. आप अपनी योग्यता के अनुसार पसंद के कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं.

कोर्स एवं योग्यता के बारे में जानें

शुगर टेक्नोलॉजी/ शुगर इंजीनियरिंग में पीजी डिप्लोमा : ये नेशनल शुगर इंस्टीट्यूट से संबद्धता प्राप्त कोर्स हैं. शुगर टेक्नोलॉजी में पीजीडी की 66 एवं शुगर इंजीनियरिंग में पीजीडी की कुल 62 सीटें हैं.
योग्यता : शुगर टेक्नोलॉजी में पीजीडी करने के लिए केमिस्ट्री, फिजिक्स एवं मैथमेटिक्स में बीएससी या केमिकल इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री या बीएससी (शुगर साइंस एंड टेक्नोलॉजी) आवश्यक है. शुगर इंजीनियरिंग में पीजीडी के लिए मेकेनिकल/ प्रोडक्शन/ इलेक्ट्रिकल/ इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स में बैचलर डिग्री या एएमआईई (इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स, इंडिया) होना चाहिए.

इंडस्ट्रियल फर्मेंटेशन एंड एल्कोहल टेक्नोलॉजी में पीजीडी :
इस कोर्स की कुल 50 सीटें हैं.
योग्यता : इस कोर्स में केमिस्ट्री/ एप्लाइड केमिस्ट्री/ इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री/ बायो केमिस्ट्री में से किसी एक विषय में बीएससी या बायोटेक्नोलॉजी/ केमिकल इंजीनियरिंग या बायोकेमिकल इंजीनियरिंग की योग्यता रखने वाले एडमिशन ले सकते हैं.

शुगरकेन प्रोडक्टिविटी एंड मैच्योरिटी मैनेजमेंट में पीजीडी : इस विषय के पीजीडी कोर्स की कुल 20 सीटें हैं.
योग्यता : बीएससी / बीएससी एग्रीकल्चर की योग्यता रखने वाले इस कोर्स के लिए आवेदन कर सकते हैं.

क्वालिटी कंट्रोल एंड एनवायर्नमेंटल साइंस में पीजीडी : इस कोर्स की कुल सीटों की संख्या 22 है.
योग्यता : इस कोर्स में एडमिशन के लिए फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथमेटिक्स या जूलॉजी, बॉटनी, केमिस्ट्री के साथ बीएससी / एनवायर्नमेंटल साइंस में बीएससी/ बीएससी (बायो टेक्नोलॉजी) या / बीटेक (बायो- टेक्नोलॉजी) की योग्यता होनी चाहिए.

शुगर बॉइलिंग में सर्टिफिकेट कोर्स : इस सर्टिफिकेट कोर्स की कुल 63 सीटें हैं.
योग्यता : साइंस/ एग्रीकल्चर के साथ मैट्रिकुलेशन / हाईस्कूल की योग्यता एवं वैक्यूम पैन शुगर फैक्ट्री में एक वर्ष का कार्यानुभव होना चाहिए.

क्वालिटी कंट्रोल में सर्टिफिकेट कोर्स : इस कोर्स की कुल 30 सीटें हैं.
योग्यता : मेकेनिकल/ प्रोडक्शन/ इलेक्ट्रिकल/ इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स में डिप्लोमा करनेवाले अभ्यर्थी यह कोर्स कर सकते हैं.

एडमिशन टेस्ट से बनेगी प्रवेश की राह

सभी कोर्सेज में प्रवेश के लिए एडमिशन टेस्ट देना होगा. एडमिशन टेस्ट की तिथि 7 जून, 2026 है . टेस्ट का आयोजन देश के नौ से अधिक शहरों में किया जायेगा, जिनमें पुणे, चेन्नई, दिल्ली, कानपुर, कोलकाता, पटना, गोरखपुर, मेरठ, भोपाल आदि शामिल हैं.

ऐसे करें आवेदन

नेशनल शुगर इंस्टीट्यूट की वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन करना है. अन्य जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देख सकते हैं. ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 मई, 2026 है.
विवरण देखें : https://nsi.gov.in/

यह भी पढ़ें : RAGHU RAI : भारत की आधी सदी है रघु राय की तस्वीरों में…

विज्ञापन
Preeti Singh Parihar

लेखक के बारे में

By Preeti Singh Parihar

Senior Copywriter, 15 years experience in journalism. Have a good experience in Hindi Literature, Education, Travel & Lifestyle...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola