Admission Alert 2026 : रूरल मैनेजमेंट में बनाना है करियर, तो ले सकते हैं यहां एडमिशन

Admission Alert 2026
एग्रीकल्चर सेक्टर में बढ़ रहे निवेश और खेती की नयी तकनीक के चलते बीते दशक में रूरल मैनेजमेंट एक करियर विकल्प के तौर पर समाज सेवा से आगे बढ़कर हाई डिमांड प्रोफेशन बन गया है. आप अगर रूरल मैनेजमेंट के पेशेवर के तौर पर खुद को तैयार करना चाहते हैं, तो हैदराबाद में स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रूरल डेवलपमेंट एंड पंचायती राज के इस कोर्स साथ बढ़ सकते हैं आगे...
Admission Alert 2026 : भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के तहत आनेवाले स्वायत्त संस्थान नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रूरल डेवलपमेंट एंड पंचायती राज (एनआईआरडीपीआर), जिसे ग्रामीण विकास के क्षेत्र में प्रशिक्षण, अनुसंधान और परामर्श के लिए भारत का ही नहीं, बल्कि एशिया का प्रमुख संस्थान माना जाता है, युवाओं को रूरल मैनेजमेंट के करियर में आगे बढ़ने का बेहतरीन मौका दे रहा है. इस संस्थान ने रूरल मैनेजमेंट में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन मैनेजमेंट (पीजीडीएम-आरएम) में एडमिशन का नोटिफिकेशन जारी किया है.
कोर्स के बारे में जानें
रूरल मैनेजमेंट में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन मैनेजमेंट दो वर्षीय कोर्स है. एनआईआरडीपीआर शैक्षणिक सत्र 2026-28 के लिए इस कोर्स में एडमिशन दे रहा है. एआईसीटीई से मान्यताप्राप्त यह एक फुल टाइम कोर्स है, जो युवाओं को रूरल डेवलपमेंट के पेशेवर के तौर पर तैयार करेगा.
प्रवेश के लिए जरूरी योग्यता
किसी मान्यताप्राप्त संस्थान से किसी भी विषय में कम से कम 50 प्रतिशत (अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति एवं पीडब्ल्यूडी उम्मीदवार 45 प्रतिशत) अंकों में ग्रेजुएट अभ्यर्थी एडमिशन के लिए अप्लाई कर सकते हैं. ग्रेजुएशन फाइनल ईयर के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उनकी डिग्री 15 जुलाई, 2026 से पहले पूरी हो जानी चाहिए.
ऐसे मिलेगा एडमिशन
अभ्यर्थी के पास कैट/एक्सएटी/मैट/सीमैट/जीमैट/एटीएमए/सीयूईटी पीजी/ राज्य सरकार की ओर आयोजित मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट का वैध स्कोर होना चाहिए. शॉर्ट लिस्ट अभ्यर्थियों को ग्रुप डिस्कशन एवं पर्सनल इंटरव्यू के लिए बुलाया जायेगा.
आवेदन प्रक्रिया के बारे में जानें
एडमिशन के इच्छुक छात्र एनआईआरडीपीआर की वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 मई, 2026 है. अधिक जानकारी के लिए संस्थान की वेबसाइट https://nirdpr.org.in/ में उपलब्ध नोटिफेकेशन देख सकते हैं.
यह भी पढ़ें : Admission Alert 2026 : नेशनल शुगर इंस्टीट्यूट दे रहा है शुगर टेक्नोलॉजी में पीजीडी समेत कई अन्य कोर्स में एडमिशन
यह भी पढ़ें : Admission Alert 2026: बारहवीं के बाद रखें टेक्सटाइल इंडस्ट्री में कदम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Singh Parihar
Senior Copywriter, 15 years experience in journalism. Have a good experience in Hindi Literature, Education, Travel & Lifestyle...
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










