मधुबनी: डॉ. भारती मेहता को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने पर जदयू कार्यकर्ताओं में खुशी

Published by : Sarfaraz Ahmad Updated At : 05 Jun 2026 9:30 PM

विज्ञापन

जदयू महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. भारती मेहता

जदयू महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. भारती मेहता को बिहार विधान परिषद सदस्य पद का प्रत्याशी घोषित किए जाने पर मधुबनी में खुशी का माहौल है. पार्टी नेताओं ने इसे समर्पित कार्यकर्ताओं को सम्मान देने वाला फैसला बताते हुए उन्हें बधाई दी है. पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

मधुबनी से केके पुट्टी की रिपोर्ट

Madhubani News: जनता दल यूनाइटेड महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. भारती मेहता को बिहार विधान परिषद सदस्य पद का प्रत्याशी घोषित किए जाने पर जिले में खुशी की लहर है. जदयू कार्यकर्ताओं और नेताओं ने इसे पार्टी द्वारा समर्पित कार्यकर्ताओं को सम्मान देने वाला निर्णय बताया है.

संगठन में लंबे समय से सक्रिय हैं डॉ. मेहता

डॉ. भारती मेहता लंबे समय से जनता दल यूनाइटेड में सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं. वह जदयू महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कार्य कर रही हैं. इससे पूर्व वह संस्कृत शिक्षा बोर्ड की चेयरमैन भी रह चुकी हैं.

नेताओं ने जताई खुशी

डॉ. भारती मेहता को विधान परिषद सदस्य पद का प्रत्याशी घोषित किए जाने पर जदयू नेता डॉ. संजीव कुमार झा, फूलदेव यादव, विक्रम शिला देवी, अल्पसंख्यक नेता अहमदुल्ला, भारत मंडल, रामबहादुर चौधरी, अशोक कुमार साह, गुलाब साह और विश्वजीत सिंह मुन्ना सहित कई नेताओं ने खुशी व्यक्त की.

समर्पित कार्यकर्ता को मिला सम्मान

जदयू नेताओं ने कहा कि डॉ. भारती मेहता एक समर्पित और सक्रिय कार्यकर्ता हैं. पार्टी संगठन को मजबूत बनाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है. नेताओं ने विश्वास जताया कि विधान परिषद में पहुंचकर वह जनता और महिलाओं से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाएंगी.

विज्ञापन
Sarfaraz Ahmad

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

सरफराज अहमद IIMC से प्रशिक्षित पत्रकार हैं. राजनीति, समाज और हाइपरलोकल मुद्दों पर लिखते हैं. क्रिकेट और सिनेमा में गहरी रुचि रखते हैं. बीते तीन वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन