देवघर से 14 साइबर अपराधी गिरफ्तार, जिले में हो रहे थे सक्रिय

Updated at : 05 Jan 2021 9:53 AM (IST)
विज्ञापन
देवघर से 14 साइबर अपराधी गिरफ्तार, जिले में हो रहे थे सक्रिय

देवघर से 14 साइबर अपराधी गिरफ्तार

विज्ञापन

देवघर : साइबर थाना की पुलिस ने मारगोमुंडा, करौं, सोनारायठाढ़ी व मोहनपुर थाना क्षेत्र के महजोरी, दिगबाद, खरबरिया व तीरनगर गांव में छापेमारी कर एक सीएसपी संचालक समेत 14 साइबर आरोपियों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से मोबाइल, सिम कार्ड समेत अन्य सामान व वाहन बरामद किये गये हैं.

यह जानकारी एसपी अश्विनी कुमार सिंह ने कार्यालय परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में दी. उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि विभिन्न थाना क्षेत्रों में फिर से साइबर अपराधी सक्रिय हो गये हैं. इस सूचना के आधार पर साइबर डीएसपी नेहा बाला व मुख्यालय डीएसपी मंगल सिंह जामुदा की अगुवाई में टीम का गठन किया गया तथा उक्त इलाके में छापेमारी कर 14 साइबर आरोपियों को धर दबोचा. 22 मोबाइल, 30 सिम कार्ड, 21 एटीएम कार्ड, 16 पासबुक, 10 चेकबुक, दो लैपटॉप आदि बरामद

Posted By : sameer Oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola