Dhanbad News : भूली में 26 बकरों को चुराकर ले गये अपराधी, शक के आधार पर लोगों ने एक युवक को पकड़ा

Updated:
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा एक युवक

विज्ञापन

भूली ओपी क्षेत्र के बाइपास रोड स्थित सिटी स्कूल के सामने से बीती रात अज्ञात चोरों ने एक फार्म से 26 बकरे चुरा लिये. मामले में फिरोज कुरैशी ने भूली पुलिस से लिखित शिकायत की है. बताया दो मई को बाजार से वह 26 बकरे लाया था. इसकी कीमत तीन लाख छप्पन हजार दो सौ रुपये थी. शनिवार के सुबह देखा कि फार्म में ताला नहीं था. सभी 26 बकरे गायब थे. सीसीटीवी कैमरे में रात करीब सवा एक बजे अज्ञात युवक दिखा. चोर ने सामने का कैमरा भी चुरा लिया. सीसीटीवी फुटेज में दिखने वाले युवक के शक के आधार पर स्थानीय लोगों ने एक युवक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है. भूली ओपी प्रभारी अभिनव कुमार ने बताया कि अज्ञात चोरों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. मामले की जांच की जा रही है. जो युवक कैमरे में दिखा है, उसकी पहचान अभी तक नहीं हो सकी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NARENDRA KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By NARENDRA KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola