धोनी-द्रविड़ जो न कर सके, ऋषभ पंत ने कर दिखाया, ICC रैंकिंग में हासिल किया ये मुकाम, गिल ने भी लगाई छलांग

Rishabh Pant.
Rishabh Pant Rating in ICC Ranking: ऋषभ पंत टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में जिम्बाब्वे के एंडी फ्लावर के बाद केवल दूसरे विकेटकीपर बने हैं, जिन्होंने एक ही टेस्ट मैच में दो शतक लगाए. पंत ने लीड्स टेस्ट में 134 और 118 रन की पारियां खेलीं. इस प्रदर्शन के दम पर उन्होंने रैंकिंग में एक स्थान की छलांग लगाई और 801 रेटिंग के साथ सातवें स्थान पर पहुंच गए.
Rishabh Pant achieves highest Rating in ICC Ranking: हेडिंग्ले में खेले गए पहले टेस्ट में शानदार बल्लेबाजी प्रदर्शन के चलते भारत के ऋषभ पंत और इंग्लैंड के बेन डकेट को आईसीसी पुरुष टेस्ट बल्लेबाज रैंकिंग में करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग प्राप्त हुई है. ऋषभ पंत टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में जिम्बाब्वे के एंडी फ्लावर के बाद केवल दूसरे विकेटकीपर बने हैं, जिन्होंने एक ही टेस्ट मैच में दो शतक लगाए. पंत ने लीड्स टेस्ट में 134 और 118 रन की पारियां खेलीं. इस प्रदर्शन के दम पर उन्होंने रैंकिंग में एक स्थान की छलांग लगाई और 801 रेटिंग के साथ सातवें स्थान पर पहुंच गए. जो न सिर्फ उनका अब तक का सर्वश्रेष्ठ स्थान है, बल्कि किसी भी भारतीय विकेटकीपर की सर्वोच्च रेटिंग है.
ऋषभ पंत 800 से ज्यादा रेटिंग प्राप्त करने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज बने हैं. वहीं, बेन डकेट ने इस टेस्ट में 62 और 149 रन बनाए और प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार भी जीता. उनके इस प्रदर्शन से वह रैंकिंग में पांच स्थान ऊपर चढ़कर आठवें नंबर पर पहुंच गए, जो उनकी टेस्ट करियर की अब तक की सबसे ऊंची रैंकिंग है. भारत के कप्तान शुभमन गिल ने भी पहली पारी में शतक लगाने के चलते पांच स्थान ऊपर चढ़कर 20वें स्थान पर जगह बना ली है. वहीं इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज जो रूट अब भी टेस्ट रैंकिंग में नंबर 1 बल्लेबाज बने हुए हैं, जबकि उनके साथी हैरी ब्रूक उनके सबसे करीबी प्रतिद्वंद्वी दूसरे स्थान पर हैं, जबकि तीसरे स्थान पर केन विलियम्सन हैं. वहीं भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने भी 5 पायदान की छलांग लगाते हुए 20वीं रैंकिंग हासिल की है.
कैसे जीतेंगे मैच? जब आपस में ही लड़ रहे, जडेजा और ठाकुर में इस बात पर हुई तनातनी
टॉप 10 ICC टेस्ट बैट्समैन रैंकिंग
| रैंक | खिलाड़ी | देश | रेटिंग |
|---|---|---|---|
| 01 | जो रूट | इंग्लैंड | 889 |
| 02 | हैरी ब्रूक | इंग्लैंड | 874 |
| 03 | केन विलियमसन | न्यूज़ीलैंड | 867 |
| 04 | यशस्वी जायसवाल | भारत | 851 |
| 05 | स्टीव स्मिथ | ऑस्ट्रेलिया | 824 |
| 06 | टेम्बा बावुमा | दक्षिण अफ्रीका | 806 |
| 07 | ऋषभ पंत | भारत | 801 |
| 08 | बेन डकेट | इंग्लैंड | 787 |
| 09 | कमिंदु मेंडिस | श्रीलंका | 784 |
| 10 | सऊद शकील | पाकिस्तान | 739 |
श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच ड्रॉ रहे पहले टेस्ट के बाद भी कुछ खिलाड़ियों ने रैंकिंग में सुधार किया है. मुशफिकुर रहीम, जिन्होंने गाले टेस्ट में 163 रन बनाए, वह 11 स्थान ऊपर चढ़कर 28वें स्थान पर पहुंच गए हैं. वहीं, उनके साथी नजमुल हुसैन शंटो, जिन्होंने उसी टेस्ट में दो शतक लगाए, 21 स्थान की जबरदस्त छलांग लगाकर 29वें स्थान पर पहुंच गए हैं.
कैच तो छोड़े ही डांसर भी बन गए यशस्वी, हीरो से विलेन हुए जायसवाल पर बरस पड़ा सोशल मीडिया
गेंदबाजी रैंकिंग में बुमराह का ताज बरकरार
टेस्ट गेंदबाजों की ताज़ा रैंकिंग में अधिक बदलाव नहीं हुआ है. भारत के प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, जिन्होंने हेडिंग्ले टेस्ट में एक बार फिर पांच विकेट झटके, रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर बने हुए हैं. मिचेल स्टार्क और जेडेन सील्स 1 और 2 स्थान की छलांग लगाकर क्रमशः 9वें और 10वें स्थान पर आ गए हैं.
टॉप 10 ICC टेस्ट गेंदबाज रैंकिंग
| रैंक | खिलाड़ी | देश | रेटिंग |
|---|---|---|---|
| 01 | जसप्रीत बुमराह | भारत | 907 |
| 02 | कागिसो रबाडा | दक्षिण अफ्रीका | 868 |
| 03 | पैट कमिंस | ऑस्ट्रेलिया | 847 |
| 04 | नोमान अली | पाकिस्तान | 806 |
| 05 | जोश हेजलवुड | ऑस्ट्रेलिया | 805 |
| 06 | नाथन लायन | ऑस्ट्रेलिया | 785 |
| 07 | मार्को यान्सेन | दक्षिण अफ्रीका | 783 |
| 08 | मैट हेनरी | न्यूजीलैंड | 782 |
| 09 | मिशेल स्टार्क | ऑस्ट्रेलिया | 745 |
| 10 | जेडन सील्स | वेस्टइंडीज | 735 |
रवींद्र जडेजा भी ऑलराउंडर्स में टॉप पर काबिज
इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स को हरफनमौला खिलाड़ियों की रैंकिंग में फायदा हुआ है. उन्होंने बल्ले और गेंद से अच्छे प्रदर्शन की बदौलत तीन स्थान ऊपर चढ़कर पांचवें स्थान पर जगह बनाई है. यहां भी मिशेल स्टार्क ने 1 स्थान की छलांग लगाई है, जबकि रवींद्र जडेजा अब भी पहले पायदान पर बने हुए हैं.
टॉप 10 ICC टेस्ट ऑलराउंडर रैंकिंग
| रैंक | खिलाड़ी | देश | रेटिंग |
|---|---|---|---|
| 01 | रवींद्र जडेजा | भारत | 376 |
| 02 | मेहदी हसन मिराज | बांग्लादेश | 321 |
| 03 | मार्को यान्सेन | दक्षिण अफ्रीका | 281 |
| 04 | पैट कमिंस | ऑस्ट्रेलिया | 264 |
| 05 | बेन स्टोक्स | इंग्लैंड | 254 |
| 06 | जेसन होल्डर | वेस्टइंडीज | 249 |
| 07 | गस एटकिंसन | इंग्लैंड | 241 |
| 08 | मिशेल स्टार्क | ऑस्ट्रेलिया | 239 |
| 08 (09) | जो रूट | इंग्लैंड | 239 |
| 10 | मिचेल सैंटनर | न्यूज़ीलैंड | 222 |
अब सलमान खान भी बन गए क्रिकेट टीम के मालिक, लीग में खरीदी नई दिल्ली की फ्रेंचाइजी
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anant Narayan Shukla
इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट. करियर की शुरुआत प्रभात खबर के लिए खेल पत्रकारिता से की और एक साल तक कवर किया. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में गहरी रुचि ने इंटरनेशनल घटनाक्रम में दिलचस्पी जगाई. अब हर पल बदलते ग्लोबल जियोपोलिटिक्स की खबरों के लिए प्रभात खबर के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




