UPSC CSE Prelims 2024: यूपीएससी लिए बढ़ी आवेदन की आखिरी तारीख, आज है लास्ट डेट

Published by : Shaurya Punj Updated At : 07 Mar 2024 8:40 AM

विज्ञापन

UPSC CSE Prelims 2024 registration date extended

UPSC CSE Prelims 2024: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) सीएसई 2024 रजिस्ट्रेशन विंडो को आज शाम 6 बजे बंद कर देगा. ऐसा में जिन उम्मीदवारों ने अब तक यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं और ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें.

विज्ञापन

UPSC CSE Prelims 2024: संघ लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी सीएसई प्रारंभिक 2024 पंजीकरण तिथि बढ़ा दी है. सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 मार्च, 2024 तक है. उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in और upsconline.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

JSSC ने जारी किया झारखंड डिप्लोमा स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का रिजल्ट

UPSC CSE Prelims 2024: ऐसे करें अप्लाई

यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं.
फिर UPSC CSE Application 2024 लिंक पर क्लिक करें.
इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें.
फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें.
सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें.
फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें.

UPSC CSE Prelims 2024: इस दिन होगी प्रीलिम्स परीक्षा
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के माध्यम से कुल 1056 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी. इन पदों पर भर्ती के लिए प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 26 मई को किया जाएगा. वहीं, इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए मेन्स परीक्षा 20 सितंबर को आयोजित की जाएगी. अधिक जानाकरी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं.

UPSC CSE Prelims 2024: जारी होगा ई-एडमिट कार्ड

यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 के लिए उम्मीदवारों को परीक्षा की तारीख के पहले हफ्ते में ई-एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा. उम्मीदवार ई-एडमिट कार्ड upsconline.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं. यूपीएससी किसी भी उम्मीदवार को कोई भी एडमिट कार्ड डाक द्वारा नहीं भेजेगा.

UPSC CSE Prelims 2024: जानें कितने पदों के लिए हो रही है नियुक्ति
ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती परीक्षा के जरिए 1056 रिक्त पदों को भरा जाना है, जिसमें 40 पद दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित है. यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 26 मई 2024 को आयोजित की जाएगी. अगर आप पहली बार यूपीएससी की इस परीक्षा के लिए आवेदन कर रहे हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola