ePaper

JSSC ने जारी किया झारखंड डिप्लोमा स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का रिजल्ट, यहां देखें लिस्ट

Updated at : 07 Mar 2024 8:32 AM (IST)
विज्ञापन
JSSC ने जारी किया झारखंड डिप्लोमा स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का रिजल्ट, यहां देखें लिस्ट

jssc jdlcce results 2023 declared

JSSC JDLCCE Result 2023: झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग द्वारा झारखंड डिप्लोमा स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 रिजल्ट आज 5 मार्च को जारी कर दिया गया है. छात्र अपना परीक्षाफल jssc.nic.in पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

JSSC JDLCCE Result 2023: झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग द्वारा झारखंड डिप्लोमा स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 परीक्षाफल 5 मार्च 2024 को जारी कर दिये हैं. जारी परीक्षाफल में खान निरीक्षक, कनीय अभियंता, स्ट्रीट लाइट इंस्पेक्टर के पदों पर मेधा सह विकल्प के आधार पर अनुक्रमांकवार परीक्षाफल प्रकाशित किये गये हैं. परीक्षा परिणामों को झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग की बेवसाइट पर देखा जा सकता है.

BPSC Recruitment 2024: बिहार में हो रही है शिक्षकों के पद पर बंपर नियुक्ति

JSSC JDLCCE Result 2023: इतने पदों पर हो रही है नियुक्ति

जेएसएससी भर्ती अभियान का लक्ष्य 1436 जूनियर इंजीनियर, 44 मोटर वाहन निरीक्षक, 55 स्ट्रीट लाइट इंस्पेक्टर और 16 पाइप लाइन इंस्पेक्टर पद सहित कुल 1551 रिक्तियों को भरना है.

JSSC JDLCCE Result 2023: रिजल्ट ऐसे करें डाउनलोड
आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाएं
होमपेज पर, JDLCCE परिणाम 2023 लिंक पर क्लिक करें
अनंतिम चयन सूची स्क्रीन पर दिखाई देगी
परिणाम जांचें और डाउनलोड करें
भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें

JSSC JDLCCE Result 2023: कब आयोजित हुई थी परीक्षा

झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग द्वारा झारखंड डिप्लोमा स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 2 सितंबर से 20 अक्टूबर, 2023 तक आयोजित की गई थी। 3 दिसंबर, 2023 तक प्राप्त आपत्तियों पर सावधानीपूर्वक विचार करने के बाद अंतिम उत्तर कुंजी 16 जनवरी, 2024 को जारी की गई थी.

झारखंड हाई कोर्ट कर रहा है असिस्टेंट पदों पर भर्ती

Jharkhand High Court Assistant Recruitment 2024: झारखंड उच्च न्यायालय, रांची द्वारा कुल असिस्टेंट के 55 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया है. इन के लिए ऑनलाइन आवेदन 20 फरवरी 2024 से शुरू हो चुकी है. जो भी अभ्यर्थी स्नातक उत्तीर्ण हैं और उन्हें कंप्यूटर एवं टाइपिंग का ज्ञान है वे इस भर्ती में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकेंगे.

Jharkhand High Court में निकली बंपर नियुक्ति, अंग्रेजी स्टेनोग्राफर के पदों के लिए ऐसे करें अप्लाई

झारखंड उच्च न्यायालय ने अंग्रेजी स्टेनोग्राफर के पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं. जो उम्मीदवार इच्छुक हैं और झारखंड एचसी भर्ती 2024 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें आधिकारिक वेबसाइट jharhandhighcourt.nic.in पर जाना होगा और आवेदन पत्र जमा करना होगा. शेड्यूल के अनुसार, आवेदन विंडो1 मार्च को खुल चुकी और ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 31 मार्च, 2024 है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola