UP Police Constable Re-Exam Date 2024 की घोषणा जल्द, ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

Published by : Shaurya Punj Updated At : 05 Jun 2024 8:56 AM

विज्ञापन

UP Police Constable Re-Exam Date 2024

UP Police Constable Re-Exam Date 2024: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPPPB) जल्द ही यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 की पुनः परीक्षा की तिथि और समय की घोषणा करेगा. 17 और 18 फरवरी को आयोजित यूपी पुलिस परीक्षा पहले पेपर लीक के आरोपों के कारण रद्द कर दी गई थी.

विज्ञापन

UP Police Constable Re-Exam Date 2024: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) जल्द ही अपनी वेबसाइट पर यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा तिथि 2024 की घोषणा करेगा. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अनुसार, परीक्षा अगले छह महीनों के भीतर आयोजित की जाएगी. यह परीक्षा 17 और 18 फरवरी को आयोजित की गई थी, लेकिन पेपर लीक के आरोपों के कारण इसे रद्द कर दिया गया था. इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे UP पुलिस कांस्टेबल 2024 पर नए अपडेट प्राप्त करने के लिए हमारे साथ बनें रहें

UP Police Constable Re-Exam Date 2024: ऑफिशियल वेबसाइट पर होगी घोषणा

यूपी पुलिस सरकारी नौकरी के करीब 47 लाख उम्मीदवार यूपी पुलिस परीक्षा की तारीख का इंतजार कर रहे हैं. एक बार फाइनल होने के बाद, UPPRPB आधिकारिक वेबसाइट- uppbpb.gov.in और आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर तारीख और समय की घोषणा करेगा.

UPSC Civil Services Prelims 2024 Admit Card की इस दिन होगी घोषणा, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

IBPS Notification 2024: जल्द जारी होने जा रहा है आईबीपीएस का नोटिफिकेशन, ऐसे कर सकेंगे अप्लाई

AIIMS Recruitment 2024 : एम्स गुवाहटी में प्रोफेसर के लिए इन पदों पर निकली भर्ती

UP Police Constable Re-Exam Date 2024: ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

उत्तर प्रदेश पुलिस परीक्षा से कुछ दिन पहले अपनी वेबसाइट पर यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड जारी करेगी. उम्मीदवार यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं.

आधिकारिक वेबसाइट- uppbpb.gov.in पर जाएं
होमपेज पर एडमिट कार्ड के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें.
अपना यूपी पुलिस कांस्टेबल 2024 पंजीकरण नंबर और पासवर्ड दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें
एडमिट कार्ड में उल्लिखित सभी विवरणों को ध्यान से देखें.
एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और परीक्षा में बैठने के लिए उसका प्रिंटआउट लें.

10वीं पास के लिए निकली बंपर नौकरी, डिग्री वाले भी कर सकते है अप्लाई

BPSSC SI PET 2024 Admit Card जारी, यहां से चेक करें कैसे करें डाउनलोड

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola