ePaper

Sarkari Naukri 2021: पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट में करें सरकारी नौकरी, इंटरव्यू के आधार पर होगी नियुक्ति

Updated at : 01 May 2021 2:23 PM (IST)
विज्ञापन
Sarkari Naukri 2021:  पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट में करें सरकारी नौकरी,  इंटरव्यू के आधार पर होगी नियुक्ति

Sarkari Naukri 2021, meghalaya pwd recruitment 2021 : लोक निर्माण विभाग नौकरियां 2021 जूनियर इंजीनियर नौकरी रिक्तियों के लिए लोक निर्माण विभाग की आधिकारिक साइट पर नोटिफिकेशन जारी की है. इंजीनियरिंग ग्रेजुएट उत्तीर्ण नौकरी के इच्छुक उम्मीदवार PWD मेघालय भर्ती 2021 के लिए आवेदन करने के पात्र हैं.

विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग नौकरियां 2021 जूनियर इंजीनियर नौकरी रिक्तियों के लिए लोक निर्माण विभाग की आधिकारिक साइट पर नोटिफिकेशन जारी की है. इंजीनियरिंग ग्रेजुएट उत्तीर्ण नौकरी के इच्छुक उम्मीदवार PWD मेघालय भर्ती 2021 के लिए आवेदन करने के पात्र हैं. मेघालय मैं पब्लिक वर्क डिपार्टमेंट की ओर से जारी इस वैकेंसी (PWD Meghalay Vacancy) में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 21 मई 2021 तक का समय दिया गया है. ऐसे में जो भी उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं वह 21 मई तक आवेदन कर सकते हैं.

वॉक इन इंटरव्यू

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार जूनियर इंजीनियर के पद पर इस भर्ती के तहत कुल 51 पदों पर भर्तियां होंगी. इसमें उम्मीदवारों का सिलेक्शन वॉक इन इंटरव्यू के आधार पर होगा. Selection Process की पूरी जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जरूर चेक कर ले.

वैकेंसी डिटेल्स

इस वैकेंसी के तहत जूनियर इंजीनियर सिविल में 45 पदों पर भर्तियां होंगी. इसके लिए उम्मीदवारों के पास सिविल इंजीनियरिंग में 3 साल का डिप्लोमा होना जरूरी है. वही जूनियर इंजीनियर मैकेनिकल में कुल 6 पदों पर भर्तियां की जाएंगी. इसमें आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट से 3 साल की मैकेनिकल इंजीनियर डिप्लोमा डिग्री होनी चाहिए. विद्वानों की उम्र और योग्यता की पूरी जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें.

आवेदन प्रक्रिया

  • इसमें आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट meghalaya.gov.in पर जाएं.

  • वेबसाइट की होम पेज पर सबसे नीचे Recruitment पर जाएं.

  • इसमें Department/Office Wise(active tab) पर क्लिक करें.

  • यहां List of candidate who have passed the Driving Test cum Personal Interview conducted by the SAD (Establishment) for the recruitment to the post of Driver in Meghalaya Secretariat पर क्लिक करें.

  • अब एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं.

Posted By: Shaurya Punj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola