JPSC CDPO Result 2024: CDPO PT का रिजल्ट हुआ जारी, देखें इस साल का कट-ऑफ

Updated:
विज्ञापन
JPSC CDPO Result 2024

JPSC CDPO Result 2024

जेपीएससी ने सीडीपीओ परीक्षा के लिए पीटी के परिणाम जारी कर दिए हैं जिसमें कुल 1590 अभ्यर्थी इस साल सफल हुए हैं, ऐसे में देखें कैसा रहा इस साल का कट-ऑफ.

विज्ञापन

JPSC CDPO PT Result 2024: झारखंड लोक सेवा आयोग यानि कि जेपीएससी ने सीडीपीओ यानि कि बाल विकास परियोजना पदाधिकारी नियुक्ति की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है. बता दें कि पीटी परीक्षा में कुल 1590 अभ्यर्थी सफल हुए हैं और इन लोगों की मुख्य परीक्षा अब अगस्त के पहले हफ्ते में होने की संभावना है. मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन मंगलवार से शुरू हो जाएगा और यह ऑनलाइन माध्यम से होगा. मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन विंडो 26 जुलाई के शाम को बंद हो जाएगी.

मुख्य परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां:

जेपीएससी सीडीपीओ की मुख्य परीक्षा के लिए 26 जुलाई की शाम तक आवेदन बंद हो जाएंगे और 27 जुलाई से परीक्षा पत्र जारी किए जा सकते हैं. इसके साथ ही जेपीएससी द्वारा परीक्षा का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है. बता दें कि मुख्य परीक्षा में पहला पेपर हिंदी का होगा और यह कुल 100 अंकों का होगा, साथ ही ये ध्यान रखें कि यही पेपर आपका क्वालीफाइंग पेपर भी होगा. इस पेपर में क्वालीफाई करने के लिए आपको कम से कम 30 अंक लाना अनिवार्य है. मुख्य परीक्षा में जो सवाल पूछे जाएंगे वह 10वीं स्तर के होंगे और साथ ही सामान्य अध्ययन के दो पेपर होंगे जो कि दोनों ही 100 अंकों के होंगे. इसके अलावा उम्मीदवारों को अपने पसंद के एक विषय का चयन करने का मौका मिलेगा.

Also Read: SBI में मैनेजर सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, देखें जरुरी योग्यता

कैसा रहा इस साल का कट ऑफ?

इस साल के सीडीपीओ पीटी के कट ऑफ की बात करें तो जनरल वर्ग के लिए कट ऑफ 133 अंक रहा, वहीं ओबीसी के लिए 133, एससी के लिए 132, एसटी के लिए 122, ईडब्ल्यूएस के लिए 133, महिलाओं के लिए 123, स्पोर्ट्स कोटा वालों के लिए 80, पीडब्ल्यूडी के तहत नेत्रहीन के लिए 107, मूक बधीर के लिए 108, और लोकोमोटिव के लिए 121 अंक रहा.

Also Read: Sarkari Naukri : बिहार बिजली विभाग में 10वीं पास के लिए भर्ती, अंतिम तिथि आज

Also Read: JSSC : झारखंड इंटरमीडियट स्तर प्रतियोगिता परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, देखें जरुरी तिथि

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola