JSSC : झारखंड इंटरमीडियट स्तर प्रतियोगिता परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, देखें जरुरी तिथि

Updated at : 14 Jul 2024 10:34 AM (IST)
विज्ञापन
jssc

jssc

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग में इंटरमीडियट लेवल ( कंप्यूटर नॉलेज एवं हिंदी टाइपिंग) संयुक्त्त प्रतियोगिता परीक्षा 2024 के लिए आवेदन मांगा गया है,आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 13 अगस्त 2024 तय की गई है.

विज्ञापन

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) के द्वारा झारखंड इंटरमीडएट स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2024 के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, योग्य उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

विस्तार में

वे उम्मीदवार जो सरकारी नौकरी की तलाश कर रहें हैं उन्हें सूचित किया जाता है कि झारखंड स्टाफ सिलेक्सन कमीशन (JSSC) की ओर से इंटरमीडियट लेवल ( कंप्यूटर नॉलेज एवं हिंदी टाइपिंग) संयुक्त्त प्रतियोगिता परीक्षा 2024 के लिए आवेदन मांगा गया है, इच्छूक एवं योग्य उम्मीदवार इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जो उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं वो 10 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं, आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2024 तक रहेगी. वहीं आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 13 अगस्त 2024 तय की गई है.

ALSO READ – Indian Army Bharti : एनसीसी कर रहे उम्मीदवारों के लिए निकली भर्ती, यहां देखें योग्यता

पात्रता

योग्यता – इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं कक्षा पास होना आवश्यक है. आयु सीमा- उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और 35 वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिए. आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को ऊपरी आयु सीमा के अनुसार छूट प्रदान की जाएगी.

भर्ती विवरण

  • आवेदन शुरू करने की तिथि – 11 जुलाई 2024
  • आवेदन की अंतिम तिथि – 10 अगस्त 2024
  • आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि – 13 जुलाई 2024
  • आवेदन में सुधार करने की तिथि – 18 जुलाई से 20 जुलाई 2024 तक.

आवेदन कैसे करें

  1. सबसे पहले JSSC के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
  2. इसके बाद दिए गए लिंक पर क्लिक करें.
  3. आवेदन पत्र में दिए गए सभी विवरणों को सावधानी पूर्वक भरें.
  4. अपने फोटोग्राफ, हस्ताक्षर और प्रासंगिक प्रमाणपत्र सहित आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें.
  5. अंतिम में आवेदन शुल्क का भुगतान करें.6. सफलतापूर्वक जमा करने के बाद भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट लें.

विज्ञापन
Vishnu Kumar

लेखक के बारे में

By Vishnu Kumar

Vishnu Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola