ePaper

JEE Main 2022: जेईई मेन परीक्षा में इस बार नहीं मिलेगी ये सुविधा, जान लें NTA की नई गाइडलाइन क्या है

Updated at : 03 Mar 2022 3:50 PM (IST)
विज्ञापन
JEE Main 2022: जेईई मेन परीक्षा में इस बार नहीं मिलेगी ये सुविधा, जान लें NTA की नई गाइडलाइन क्या है

JEE Main 2022: जेईई मेन परीक्षा 2022 में कैंडिडेट्स को आवेदन सुधार करने की सुविधा नहीं दी जाएगी. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार जेईई मेन्स 2022 आवेदन पत्र में किसी भी तरह की गलती के मामले में, एनटीए किसी भी तरह की बदलाव करने की अनुमति नहीं देगा.

विज्ञापन

JEE Mains 2022: जेईई मेन (JEE Main 2022) परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 मार्च से शुरू हो चुकी है. इस साल जेईई परीक्षा के नियम पिछले साल के मुकाबले काफी अलग होंगे. इस बार परीक्षा में कई तरह के बदलाव किए गए हैं. इसी बीच एनटीए ने एक नोटिफिकेशन जारी किया है. जिसमें बताया गया है कि इस बार जेईई मेन परीक्षा 2022 में आवेदन सुधार करने की सुविधा नहीं दी जाएगी.

आवेदन प्रक्रिया समापन के बाद सुधार का नहीं मिलेगा मौका

एनटीए के नोटिफिकेशन के अनुसार एक बार कैंडिडेट के आवेदन प्रक्रिया के समापन के बाद जेईई मेन 2022 आवेदन सुधार सुविधा (application form correction) प्रदान नहीं की जाएगी. यानी कैंडिडेट ने यदि किसी तरह की गलती कर दी है और आवेदन सबमिट कर दिया है तो वे दोबारा उसे सुधार नहीं सकेंगे इसलिए इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट को जेईई मेन आवेदन पत्र 2022 में सभी डिटेल्स सही-सही भरने की सलाह दी गई है. नोटिस में साफ बताया गया है कि जेईई मेन 2022 आवेदन पत्र में किसी भी तरह की गलती के मामले में एनटीए उम्मीदवारों को दोबारा बदलाव करने की अनुमति नहीं देगा.

दो सत्र में होगी Jee Main की परीक्षा

बता दें कि जेईई मेन 2022 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 1 मार्च से jeemain.nta.nic.in पर शुरू किया गया है. परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले आवेदक 31 मार्च तक जेईई मेन के लिए आवदेन कर सकेंगे. जेईई मेन 2022 परीक्षा इस साल चार नहीं बल्कि दो सत्र- अप्रैल और मई में आयोजित की जाएगी. सत्र 1 के लिए जेईई मेन्स 2022 16, 17, 18, 19, 20 और 21 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा जबकि सत्र 2- 24, 25, 26, 27, 28 और 29 मई को आयोजित होगा.

जेईई परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें ?

  • सबसे पहले एनटीए जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट – jeemain.nta.nic.in पर जाएं.

  • अब जेईई मेन्स रजिस्ट्रेशन के लिए सीधे लिंक पर क्लिक करें.

  • व्यक्तिगत जानकारी के साथ रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें.

  • आवेदन फॉर्म भरने के लिए लॉगिन करें.

  • जेईई मेन फॉर्म 2022 में डिटेल्स भरें.

  • निर्देशों के अनुसार आवश्यक डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.

  • आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करें.

  • आवेदन पत्र में भरे गए सारे डिटेल अच्छी तरह से रीचेक कर लें और सबमिट करें.

खंड बी में नेगेटिव मार्क्स की शुरुआत

जेईई मेन आवेदन फॉर्म भरने के बाद, कैंडिडेट सभी डिटेल्स सावधानीपूर्वक चेक जरूर कर लें क्योंकि एनटीए आवेदन प्रक्रिया के समापन के बाद सुधार करने का कोई मौका नहीं देगा. कैंडिडेट अपने होमटाउन के पास ही जेईई मेन एग्जाम सेंटर का चयन कर सकेंगे. भारत और विदेशों में परीक्षा शहरों की संख्या, प्रयासों की संख्या और अन्य में वृद्धि हुई है. इस साल एनटीए ने जेईई मेन्स 2022 में कई बदलाव किए हैं. इस बार खंड बी में नेगेटिव मार्क्स की शुरुआत की गई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola